न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NIT घाट पर किया गया अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने और मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के आश्वासन के बाद उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल स्थित श्रीनगर के NIT घाट पर रविवार शाम अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अंकिता के पिता और भाई का कहना था कि फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Sep 2022 7:29:17

NIT घाट पर किया गया अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने और मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के आश्वासन के बाद उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल स्थित श्रीनगर के NIT घाट पर रविवार शाम अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अंकिता के पिता और भाई का कहना था कि फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी मांग पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में हत्या के मुकदमे की सुनवाई का भरोसा दिया है। 19 साल की अंकिता एक रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी, जहां उसके मालिक ने ही कथित रूप से उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य के साथ रिजॉर्ट के मैनेजर और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया है।

इस हत्याकांड को लेकर लोगों में भारी गुस्से के बीच उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अंकिता भंडारी के पिता को आश्वासन दिया कि उनकी पुत्री के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाई जाएगी। अशोक कुमार ने वीरेंद्र सिंह भंडारी को यह आश्वासन फोन पर दिया। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कुमार ने कहा, 'पीड़ित अंकिता भंडारी के पिता जी से मैंने फोन पर बातकर उन्हें निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए आश्वस्त किया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।'

उधर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'अंकिता के परिवार वाले अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए हैं। सरकार त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएगी। अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी'।

'अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल ज़िंदा हैं'

अंकिता की मौत को लेकर राज्य में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। प्रदर्शनकारियों ने रविवार को उत्तराखंड के श्रीनगर इलाके में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को कई घंटों तक जाम रखा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले। इस दौरान लोगों ने 'अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल ज़िंदा हैं' के नारे लगाए।

ये है पूरा मामला

पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में अंकिता रिसेप्शनिस्ट थी। अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी। पुलिस और SDRF की टीमें जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही थीं। शनिवार सुबह पुलिस को अंकिता की डेडबॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली। उसकी हत्या का आरोप रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता पर लगा है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती