न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : ऑनर किलिंग का मामला! बेटी को युवक की स्कूटी पर देख पिता ने प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला

मध्यप्रदेश के बैतूल में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया हैं जहां एक पिता ने बेटी को युवक की स्कूटी पर देख उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 1:12:15

मध्यप्रदेश : ऑनर किलिंग का मामला! बेटी को युवक की स्कूटी पर देख पिता ने प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला

मध्यप्रदेश के बैतूल में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया हैं जहां एक पिता ने बेटी को युवक की स्कूटी पर देख उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट हत्या कर दी। पुलिस ने पिता और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 18 जुलाई को लाखापुर गांव की हैं जहां खेत में नाले के पास आमला के रहने वाले सूरज पिता अशोक काचेवार नाम के युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पता चला, युवक की हत्या गांव के ही किशोरी उइके (40) पिता इमरत उइके और उसके नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी मार कर की थी। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि 17 जुलाई की रात लाखापुर में आमला का एक युवक दोस्त के साथ अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। इसके बाद वह वापस आमला जा रहा था। लड़की के पिता ने युवती को लड़के की स्कूटी पर देख लिया था। इससे बाप-बेटा आगबबूला हो गए। दोनों ने बाइक से मिलने के बाद लौटते समय स्कूटी का पीछा किया। टक्कर मार कर सूरज को गिरा दिया। झगड़े का पता चलते ही पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। पहले तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह किया। सख्ती करने पर गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया, सूरज उसकी बेटी से मिलने के लिए स्कूटी से लाखापुर आया था। उससे मिलने लड़की गांव के पास मंदिर ओर गई थी। तलाश करने पर वह मंदिर के पास सूरज और उसके दोस्त के साथ स्कूटी पर दिखी। इसके बाद दोनों ने पीछा कर स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे सूरज ढलान की तरफ गिर गया। यहां से उसका दोस्त भाग गया, जबकि सूरज हत्थे चढ़ गया। दोनों ने सूरज को कुल्हाड़ी और डंडों से जमकर मारा। इसके बाद नाले में शव फेंक कर भाग गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?