न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Sidhu Moosewala: रूसी सेना के इस घातक हथियार से हुई मूसेवाला की हत्या, फुल ऑटो मोड में एक मिनट में दागी जा सकती है 1800 गोलियां

मूसेवाला की हत्या में तीन AN-94 रशियन असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल किया गया। ये पहली बार है जब पंजाब के गैंगवार में AN-94 राइफल का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में जानते हैं रूस में बनी AN-94 असॉल्ट राइफल के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 May 2022 7:22:24

Sidhu Moosewala: रूसी सेना के इस घातक हथियार से हुई मूसेवाला की हत्या, फुल ऑटो मोड में एक मिनट में दागी जा सकती है 1800 गोलियां

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिद्धू अपनी काले रंग की थार में दो और दोस्तों- गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह के साथ निकले ही थे कि घर से कुछ दूर उनकी हत्या कर दी गई। पंजाब पुलिस के मुताबिक, सिद्धू पर 30 राउंड गोलियां चलाई गईं और उन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या में तीन AN-94 रशियन असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल किया गया। ये पहली बार है जब पंजाब के गैंगवार में AN-94 राइफल का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में जानते हैं रूस में बनी AN-94 असॉल्ट राइफल के बारे में...

एव्तोमैट निकोनोवा (Avtomat Nikonova) एक रूसी असॉल्ट राइफल है, जो 1994 का मॉडल है। इसका नाम इसके चीफ डिजाइनर गेनाडी निकोनोवा के नाम पर पड़ा है, जिन्होंने इससे पहले निकोनोव मशीन गन बनाई थी। AN-94 को बनाने का में 14 साल का समय लगा. इसे बनाने के काम 1980 में शुरू हुआ, जो 1994 में पूरा हुआ था।

AN-94 को AK-74 राइफल की जगह लेने के लिए बनाया गया था। AN-94 1997 में रूसी सेना में शामिल की गई थी। अपने जटिल डिजाइन और ज्यादा खर्च की वजह से ये AK-74 की जगह लेने में नाकाम रही। हालांकि कुछ विशेष हथियार जरूरतों को पूरा करने में अब भी AN-94 का इस्तेमाल होता है।

sidhu moose wala,russian assault rifle,an-94 assault rifle,sidhu moose wala murder,sidhu moose wala shot dead,an-94 rifle range,russian rifle an-94,an-94 assault rifle fire power

- AN-94 राइफल से टू-राउंड बर्स्ट मोड में प्रति मिनट 600 राउंड गोलियां और फुल ऑटो मोड में 1800 गोलियां प्रति मिनट दागी जा सकती हैं।
- इस गन से निकलने वाली गोलियों की स्पीड 900 मीटर या करीब 3,000 फीट प्रति सेकेंड होती है, वहीं, अगर AK-47 की बात करे तो इससे निकलने वाली गोलियों की स्पीड 715 मीटर या करीब 2,400 फीट प्रति सेकेंड होती है।
- AN-94 असॉल्ट राइफल की रेंज AK-47 से करीब दुगनी है. AN-94 की रेंज 700 मीटर है ।
- इस घातक राइफल में 30 से 45 कारतूसों वाली मैगजीन लगती है, जो कि AK-74 राइफल में भी लगती है। साथ ही इसमें 60 राउंड वाली मैगजीन भी लगती है। इसे कास्केट मैगजीन भी कहते हैं।
- AN-94 असॉल्ट राइफल का वजन 3.85 किलोग्राम है।

sidhu moose wala,russian assault rifle,an-94 assault rifle,sidhu moose wala murder,sidhu moose wala shot dead,an-94 rifle range,russian rifle an-94,an-94 assault rifle fire power

- स्टॉक, यानी बट के साथ इसकी लंबाई 37.1 इंच और बट के बिना 28.7 इंच होती है।
- इस बंदूक की नली की लंबाई 15.9 इंच होती है।
- इस राइफल में 5.45x39 मिलीमीटर वाले कारतूस इस्तेमाल होते हैं।
- फुल ऑटो-मोड वाली AN-94 राइफल दो स्टेज में काम करती है। पहले दो राउंड में 1,800 राउंड प्रति मिनट के हिसाब से फायर किया जाता है और उसके बाद हैमर यूनिट लो रेट मोड में चली जाती है और बाकी के राउंड में फायरिंग 600 राउंड प्रति मिनट के हिसाब से होती है। यह सब कुछ ऑटोमेटिक होता है। जब भी शूटर ट्रिगर दबाता है तो ये पूरा प्रोसेस हर बार रिपीट होता है।
- AN-94 की आंतरिक डिजाइन में खामियां हैं। इसका रखरखाव भी परेशानी भरा है। साथ ही AK-74 की तुलना में इसे बनाने में ज्यादा खर्चा आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप