न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

101 साल की बसंती देवी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा - सब वैक्सीन लगवा लो

देश में कोरोना का ग्राफ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है इसके साथ ही टीकाकरण अभियान को भी तेज किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Mar 2021 11:23:01

101 साल की बसंती देवी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा - सब वैक्सीन लगवा लो

देश में कोरोना का ग्राफ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है इसके साथ ही टीकाकरण अभियान को भी तेज किया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन को लेकर अब गांवों में रहने वाले बुजुर्ग भी उत्साहित दिख रहे हैं। गांव के लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ने लगी है। हरियाणा के ढाणी शंकरवाली में 60 वर्ष से ऊपर सभी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यहां गांव की 101 साल की बसंती देवी ने भी वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बताया कि उन्हें वैक्सीन लगवाने से कोई दिक्कत नहीं हुई है। उन्होंने अपील की कि भाई, सब वैक्सीन लगवा लो। इस अवसर पर पंचायत के सहयोग से वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विनोद यादव, राममेहर, नीतू रानी, बिमला देवी, रुचिका, सुमन, ललिता, सुभाष सहित अन्य लोग भी थे।

दिल्ली में 100 साल की महिला ने ली वैक्सीन

दिल्ली में रहने वाली 100 साल की महिला कमला दास ने कोविड-19 की पहली खुराक ली है। इस बात की जानकारी उनकी बेटी ने दी। सिंध में पैदा हुईं दास पिछले साल सितंबर में 100 साल की हुई थीं जब कोरोना वायरस महामारी अपने चरम पर थी। दिवंगत मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) चंद एन दास की पत्नी कमला दास ने बृहस्पतिवार को टीका लगवाया और कहा कि उन्हें किसी तरह का दर्द महसूस नहीं हुआ। तीन सितंबर 1920 को जन्मी दास ने यहां बी एल कपूर अस्पताल में टीका लगवाया। इससे एक दिन पहले, 1920 में जन्में बृज किशोर गुप्ता ने भी यहीं पर कोविशील्ड टीके की पहली खुराक ली थी।

मुंबई में 100 साल की एक बुजुर्ग महिला ने ली वैक्सीन

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित टीकाकरण केंद्र में 100 साल की एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगवाया था। खास बात ये थी कि जिस दिन 100 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना का टीका लगवाया उसी दिन उनका जन्मदिन था। ऐसे मौके पर महिला ने टीकाकरण केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया।

एक दिन में मिले 41 हजार मरीज

आपको बता दे, देश में बीते 24 घंटे में 40 हजार 906 नए संक्रमित मिले, 23 हजार 623 ठीक हुए और 188 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 17 हजार 91 की बढ़ोतरी हुई। नए संक्रमितों का आंकड़ा 28 नवंबर के बाद सबसे ज्यादा है। तब एक दिन में 41 हजार 815 मरीज मिले थे। सबसे ज्यादा खराब स्थिति महाराष्ट्र की है। यहां शुक्रवार को 25 हजार 681 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह संख्या देश में कुल मिले मरीजों में करीब 63% है। देश में अब तक 1.15 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.11 करोड़ ठीक हुए हैं, 1.59 लाख ने जान गंवाई है, जबकि 2.85 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

महाराष्‍ट्र में सबसे ज्यादा

कोरोना से सबसे ज्‍यादा महाराष्‍ट्र प्रभावित दिख रहा है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 25 हजार 681 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है, जब राज्य में 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 14,400 मरीज ठीक हुए और 70 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 24।22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 21.89 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 53,208 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 1.77 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 3,062 नए मामले सामने आए, जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,55,897 पर पहुंच गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?