न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर: जहरीली शराब से 14 की मौत, 6 गंभीर, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती। पुलिस ने मुख्य सप्लायर सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 10:04:29

अमृतसर: जहरीली शराब से 14 की मौत, 6 गंभीर, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 6 लोग अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। अमृतसर पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मजीठा थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और आगे की जांच तेज़ी से जारी है।

यह दर्दनाक घटना सोमवार, 12 मई की रात की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी पीड़ितों ने रविवार, 11 मई की शाम को एक ही स्थान से शराब खरीदी थी। कई पीड़ितों की मौत सोमवार सुबह ही हो गई थी, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी देर से मिली।

पंजाब सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई के निर्देश

अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने जानकारी दी है कि अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंजाब सरकार ने दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की पूरी छूट दी है। जो भी इस घटना में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार हुए जहरीली शराब के सप्लायर

डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि जहरीली शराब की सप्लाई से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अस्पताल में अभी 6 लोग भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है। यह जहरीली शराब पांच गांवों में वितरित की गई थी। अनुमान है कि सभी पीड़ितों ने एक ही सप्लायर और एक ही स्थान से शराब खरीदी थी। प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है।

मेडिकल टीमें सक्रिय

साक्षी साहनी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि सोमवार रात को प्रशासन को इस त्रासदी की जानकारी मिली थी। तब से मेडिकल टीमें प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। जिन लोगों ने शराब पी है, उन्हें एहतियातन अस्पताल भेजा जा रहा है।

मुख्य सप्लायर और किंगपिन हिरासत में

एसएसपी अमृतसर मनिंदर सिंह ने ANI को बताया कि उन्हें सोमवार रात 9:30 बजे नकली शराब से मौतों की सूचना मिली। तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनमें मुख्य सप्लायर परबजीत सिंह भी शामिल है। पूछताछ के दौरान उसने किंगपिन सप्लायर साहब सिंह का नाम उजागर किया, जिसे भी अब हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इस शराब को किन कंपनियों से खरीदा गया था।

नकली शराब पर दो केस दर्ज

एसएसपी ने यह भी जानकारी दी कि नकली शराब के सप्लायरों के खिलाफ पंजाब सरकार ने कड़े निर्देश दिए हैं। दो केस दर्ज किए जा चुके हैं और कड़ी धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी का सिलसिला जारी है और जल्द ही निर्माणकर्ताओं को भी हिरासत में लिया जाएगा।

पुलिस की गाँव-गाँव जांच

पुलिस और नागरिक प्रशासन की टीमें घर-घर जाकर उन लोगों का पता लगा रही हैं जिन्होंने जहरीली शराब का सेवन किया है, ताकि समय रहते उन्हें इलाज मिल सके और और अधिक जानें न जाएं। इस घटना का प्रभाव पाँच गाँवों में देखा गया है, जहाँ 14 मौतों की पुष्टि हो चुकी है और 6 लोग गंभीर हालत में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें