न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, सुरक्षाबल की 15 कंपनियां तैनात

आर्टिकल 370 के रद्द होने के करीब 25 महीने बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहे हैं। अमित शाह (Amit Shah) तीन दिन की यात्रा पर आज शनिवार दोपहर 1 बजे बाद श्रीनगर पहुंचेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 9:51:49

आज जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, सुरक्षाबल की 15 कंपनियां तैनात

आर्टिकल 370 के रद्द होने के करीब 25 महीने बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहे हैं। अमित शाह (Amit Shah) तीन दिन की यात्रा पर आज शनिवार दोपहर 1 बजे बाद श्रीनगर पहुंचेंगे। अमित शाह 23 से 25 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। घाटी में हाल की आतंकी घटनाओं में आम लोगों पर हमलों के बाद सुरक्षा के लिहाज से शाह का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। अपने तीन दिन के दौरे पर अमित शाह कई अहम बैठक करेंगे। बता दे, पिछले 15 दिनों में कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के साथ 11 मुठभेड़ों में 17 आतंकी मारे गए हैं। वहीं 9 जवान भी शहीद हुए हैं। शाह इस दौरे से आतंकियों को मैसेज भी देना चाहते हैं। उन्होंने सुरक्षाबलों को आतंकियों को के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जम्मू-कश्मीर के बीजेपी नेता सुनील शर्मा ने बताया कि पार्टी को जानकारी दी गई है कि शाह शनिवार को श्रीनगर पहुंचेंगे और पहले जम्मू जाएंगे। उन्होंने कहा, वह नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कश्मीर का दौरा करेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने शाह के एक कार्यक्रम में सभी जिलाध्यक्षों को भी आमंत्रित किया है। खबर है कि अमित शाह यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शाह के दौरे को देखते हुए गृह मंत्रालय ने कश्मीर में विशेष तौर पर स्नाइपर्स, ड्रोन और शार्पशूटर्स को तैनात किया है। इन्हें स्ट्रैटेजिक पॉइंट की देखरेख के लिए भेजा गया है।

श्रीनगर में पैरा मिलिट्री के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। पूरे केंद्र शासित प्रदेश में CRPF की 10 और BSF की 15 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही ड्रोन और खुफिया कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। CRPF की एक टीम डल झील और झेलम नदी में पेट्रोलिंग कर रही है। हर सड़क और गली-मुहल्लों में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

शाह इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह श्रीनगर से शारजाह की पहली इंटरनेशनल फ्लाइट का भी उद्घाटन करेंगे। श्रीनगर और UAE को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सीधी उड़ान के बारे में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले महीने अपनी कश्मीर यात्रा के दौरान घोषणा की थी।

शाह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में अलग-अलग राजनैतिक दलों के डेलिगेशन, कश्मीर ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन, हाउस बोट एसोशिएशन, कश्मीर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, सुरक्षा एजेंसियों और कश्मीर सरकार के अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग के एजेंडे में कश्मीर का विकास प्रमुख मुद्दा होगा।

गृह मंत्री 24 अक्टूबर को जम्मू में भाजपा की एक रैली को भी संबोधित करेंगे। 25 अक्टूबर को वे श्रीनगर के SKICC में एक रैली को संबोधित करेंगे। वे डल झील के पास आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

शाह हाल ही में आतंकियों के टारगेट किलिंग में मारे गए कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू के परिवार से मिल सकते हैं। बिंदरू को 5 अक्टूबर को गोली मार दी गई थी। इसके अलावा शाह 7 अक्टूबर को मारी गईं प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और अरशद अहमद मीर के परिजनों से भी मिल सकते हैं।

26 आतंकी गुर्गे आगरा जेल किए गए शिफ्ट

गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे को देखते हुए ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई जारी है। जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद 26 ओवरग्राउंड वर्कर्स को आगरा जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है। पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत हिरासत में लिए गए ओवरग्राउंड वर्कर्स पर आतंकी संगठनों को रसद सहायता देने का आरोप है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें एयरफोर्स आईएल 76 विमान से दिल्ली लाया जा रहा है और आगरा ले जाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत