न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नव वर्ष की शुरूआत में दूसरी बार दहला अमेरिका, अब नाइट क्लब में हुई गोलीबारी, 11 घायल

न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में नए साल की देर रात को एक नाइट क्लब में एक हमलावर घुस आया, जिसके बाद उसने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Jan 2025 1:33:22

नव वर्ष की शुरूआत में दूसरी बार दहला अमेरिका, अब नाइट क्लब में हुई गोलीबारी, 11 घायल

न्यूयॉर्क । न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में नए साल की देर रात को एक नाइट क्लब में एक हमलावर घुस आया, जिसके बाद उसने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोलीबारी की इस घटना में करीब 11 लोग घायल हो गए। हमले के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। घटना के फौरन बाद पुलिस और एंबुलेंस को तैनात किया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक गोलीबारी की ये घटना रात करीब 11:20 की है। बता दें कि 4,000 लोगों की क्षमता वाले इस नाइट क्लब में नियमित रूप से डीजे और लाइव परफॉर्मेंस की जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ितों को लॉन्ग आइलैंड यहूदी अस्पताल और कोहेन चिल्ड्रन मेडिकल सेंटर समेत कई क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई फुटेज में नाइट क्लब के बाहर पुलिस और एंबुलेंस की भारी तैनाती देखी जा सकती है।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने सूत्रों और पुलिस के हवाले से बताया कि बुधवार रात को क्वींस के एक नाइट क्लब के बाहर सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 11 लोग घायल हो गए।

गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस जगह-जगह पर आरोपी की तलाश कर रही है। हमले के फौरन बाद न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट (FDNY) और अन्य स्थानीय एजेंसियों की एक टीम घटनास्थल पर पीड़ितों की मदद के लिए पहुंची। इसके अलावा पुलिस ने आस-पास के घरों में जाकर भी तलाश अभियान शुरू कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस सबूतों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में अधिक जानकारी जुटाने के लिए सीसटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

यह घटना उसी दिन घटित हुई, जब नए साल के दिन मध्य न्यू ऑर्लीन्स में एक वाहन द्वारा भीड़ को कुचलने से कई लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए।

एक व्यक्ति ने नए साल के दिन सुबह-सुबह न्यू ऑर्लीन्स में एक पिकअप ट्रक को तेज गति से भीड़ में घुसा दिया, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चलाने को गोली मार दी।

ट्रक ड्राइवर की हचान टेक्सास निवासी 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एफबीआई का कहना है कि वाहन में इस्लामिक स्टेट (आईएस) का झंडा मिला है और वे इस हमले की जांच 'आतंकवादी कृत्य' के रूप में कर रहे हैं।

जांचकर्ताओं का कहना है कि संदिग्ध ने 'हमले से कुछ घंटे पहले' सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किए थे, जिससे पता चलता है कि वह आईएस से प्रेरित था और 'हत्या करने की इच्छा' रखता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग