न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूरी तरह से वैक्सीनेटेड विदेशी यात्रियों के लिए अमेरिका ने खोले दरवाजे, 8 नवंबर से कर सकेंगे यात्रा

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार दिए आने बयान में कहा कि पूरी तरह से टीका लगाए गए विदेशी आगंतुक 8 नवंबर से अमेरिका में प्रवेश कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Oct 2021 10:20:22

पूरी तरह से वैक्सीनेटेड विदेशी यात्रियों के लिए अमेरिका ने खोले दरवाजे, 8 नवंबर से कर सकेंगे यात्रा

जिन लोगों ने कोरोना-रोधी टीके की दोनों खुराक ले ली है उनके लिए अमेरिका ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार दिए आने बयान में कहा कि पूरी तरह से टीका लगाए गए विदेशी आगंतुक 8 नवंबर से अमेरिका में प्रवेश कर सकते हैं।

इससे पहले बीते अक्टूबर को एक आदेश में कहा गया था कि अमेरिका अगले महीने गैर-जरूरी यात्रा के लिए अपनी जमीनी सीमाएं फिर से खोल देगा, जिससे कोविड-19 महामारी के कारण 19 महीने से जारी यात्रा पर रोक समाप्त हो जाएगी। अमेरिका चाहता है कि उसके यहां पहुंचने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय आगंतुक कोरोना वायरस निरोधी टीका लगवाए हों।

दरअसल, कोरोना वायरस महामारी के शुरू होने पर अमेरिका ने साल 2020 में अपने बॉर्डर्स सभी पर्यटकों के लिए बंद कर दिए थे। उस समय अमेरिका की तरफ से यूरोप, भारत, ब्राजील और चीन से आने वाले लोगों की एंट्री बंद कर दी गई थी। अमेरिका ने अब करीब 19 माह बाद अपनी इस नीति को बदला है।

इसके अलावा WHO की तरफ से मंजूरी हासिल करने वाली एस्‍ट्राजेंका और चीन की शिनोफार्म ग्रुप और सिनोवेक बायोटेक लिमिटेड की तरफ से तैयार वैक्‍सीन, जिसे अमेरिका ने मंजूरी नहीं दी है, इन वैक्‍सीन की डोज लेने वाले लोग भी अमेरिका जा सकेंगे। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि अमेरिका उन लोगों का क्‍या करेगा जिन्‍होंने दो मिक्‍सड वैक्‍सीन शॉट्स यानी दो अलग-अलग वैक्‍सीन लगवाई है।

अमेरिका और कनाडा एवं मैक्सिको के बीच वाहन, रेल और नौका यात्रा को महामारी के शुरुआती दिनों से ही व्यापार जैसे आवश्यक यात्रा तक सीमित कर दिया गया है। बुधवार को घोषित नये नियम के तहत टीकाकरण करा चुके विदेशी नागरिकों को नवंबर की शुरुआत में बिना किसी बंदिश के अमेरिका की यात्रा शुरू करने की अनुमति होगी, जब हवाई यात्रा के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों में इसी तरह की ढील दी जाएगी। जनवरी के मध्य तक, अमेरिका में प्रवेश के इच्छुक आवश्यक सेवा वाले यात्रियों, जैसे- ट्रक ड्राइवर- को भी पूरी तरह से टीका लेने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

अमेरिका पर था मेक्सिको और कनाडा का दबाव

दरअसल, मेक्सिको और कनाडा दोनों देश यात्रा प्रतिबंधों को हटाने के लिए अमेरिका पर दबाव बना रहे थे क्योंकि महामारी के शुरू होने के समय से ही यात्रा पर रोक के कारण कई परिवारों के सदस्य अलग-थलग पड़ गये थे और लोगों ने छुट्टी के समय में अमेरिका जाना छोड़ दिया था।

अमेरिकी प्रशासन का यह कदम उसके पिछले महीने की घोषणा के बाद आया है जिसमें उसने कहा था कि अमेरिका हवाई यात्रा के लिए देश-आधारित यात्रा प्रतिबंधों को समाप्त कर देगा। जो विदेशी नागरिक टीका लगवा चुके होंगे वे विमान से अमेरिका जा सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती