न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में 2,579 मौतें

अमेरिका संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट आने के बावजूद रोजाना औसतन 2,000 मौतें हो रही हैं और संक्रमण के 99% मामलों में वायरस का डेल्टा वैरिएंट ही मिल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 10:32:19

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में 2,579 मौतें

अमेरिका संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट आने के बावजूद रोजाना औसतन 2,000 मौतें हो रही हैं और संक्रमण के 99% मामलों में वायरस का डेल्टा वैरिएंट ही मिल रहा है। अमेरिकी अखबार 'द न्‍यूयार्क टाइम्‍स' के मुताबिक शनिवार को अमेरिका में मौतों का सात दिनों का औसत 2,012 तक पहुंच गया जब शुक्रवार को देश में 2,579 मौतें दर्ज की गईं। 13 सितंबर को कोरोना के दैनिक नए मामलों का आंकड़ा 2.85 लाख तक पहुंच गया था लेकिन उसके बाद से उसमें कमी आई है और शुक्रवार को देश में 1.65 लाख नए मामले दर्ज किए गए।

सेंटर्स फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने शनिवार चेताया कि देश में बच्चों की अस्पताल में भर्ती होने की दर बढ़ रही है। देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डा एंथनी फासी ने कहा, 'अब अस्पतालों में ज्यादा बच्चे आ रहे हैं क्योंकि डेल्टा वैरिएंट बड़ों-बच्चों सभी में ज्यादा तेजी से फैलता है।'

वहीं समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक एरिजोना में शनिवार को कोरोना संक्रमण से 108 लोगों की मौत हुई जबकि 2,742 नए मामले सामने आए। एरिजोना में अब तक 19,487 लोगों की महामारी से मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक फ्लोरिडा में शुक्रवार को 11,275 मामले दर्ज किए गए। फ्लोरिडा में अब तक 35 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 51,240 लोगों की मौत हो चुकी है।

अलास्का में पिछले दो हफ्तों में प्रति 100,000 लोगों पर 1,200 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। अलास्का में बढ़ते मामलों को देखते हुए सैन्य नेतृत्व ने लोक स्वास्थ्य आपात स्थिति की घोषणा की है। सैन्य कर्मियों से कहा गया है कि वे ऐसे स्थानों पर जाने से बचें जहां पर मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है।

वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूरी

वहीं समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक डा एंथनी फासी ने रविवार को कहा कि कोरोना के खिलाफ अधिकतम सुरक्षा के लिए जल्द ही वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूरी हो जाएगी। हालांकि फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) 16 साल और अधिक उम्र के लोगों में तीसरी बूस्टर डोज के व्यापक इस्तेमाल को खारिज कर चुका है।

एफडीए ने अपने प्रस्ताव में हालिया इजरायली अध्ययन के आंकड़ों को शामिल किया है जिनके मुताबिक वैक्सीन की बूस्टर डोज 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को संक्रमण और गंभीर बीमारी दोनों से बचा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती