न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आरामदायक हुई अमरनाथ यात्रा, गुफा तक की सड़क हुई चौड़ी, ले जा सकेंगे अपनी गाड़ी

केंद्र सरकार ने पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए गुफा तक की सड़क चौड़ी करा दी और अब वहां तक गाड़ी ले जाने की तैयारी कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 5:14:37

आरामदायक हुई अमरनाथ यात्रा, गुफा तक की सड़क हुई चौड़ी, ले जा सकेंगे अपनी गाड़ी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए गुफा तक की सड़क चौड़ी करा दी और अब वहां तक गाड़ी ले जाने की तैयारी कर दी है। इसको लेकर केंद्र और भाजपा की सरकार ने इसे भक्तों के लिए बड़ी उपलब्धि बता रही है। दूसरी तरफ राज्य की जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि यह प्रकृति के खिलाफ है। भारतीय सेना के बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने यहां सड़क बना दी है, जिसका वीडियो बीआरओ ने एक्स पर पोस्ट किया है।

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर को पहली बार वाहन योग्य सड़क मार्ग से सुलभ बनाया गया है। जिसका पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आलोचना करते हुए इसे "तबाही" और हिंदुओं के खिलाफ "सबसे बड़ा अपराध" कहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवित्र अमरनाथ गुफा तक सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द अमरनाथ की पवित्र गुफा तक सड़क मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। जो कि दुमैल से अमरनाथ गुफा तक का होगा।

अमरनाथ गुफा तक सड़क विस्तार परियोजना से श्रद्धालुओं के लिए तीर्थयात्रा अधिक आरामदायक और सुलभ होने की उम्मीद है। बीआरओ ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें अमरनाथ गुफा मंदिर तक पहुंचने के लिए वाहनों की यात्रा को दिखाया गया है।

वहीं सड़क बनाने के फैसले की आलोचना भी हो रही है। एक्स पर जम्मू के पीपल डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के प्रवक्ता मोहित भान ने लिखा, "हिंदू धर्म के खिलाफ ये बड़ा अपराध घटित हुआ है। इस धर्म में हम अपने आप को प्रकृति में समाहित कर देते हैं। इसलिए हमारे पवित्र स्थल हिमालय की गोद में हैं।"

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, "राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक स्थलों को पिकनिक स्पॉट में बदलना निंदा का विषय है। हमने भगवान का प्रकोप जोशीमठ, केदारनाथ में देखा है और फिर भी इससे कुछ नही सीख रहें हैं और कश्मीर में तबाही को न्योता दे रहें हैं।"

इधर, भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने इन आलोचनाओं का पलटवार करते हुए कहा कि सड़क निर्माण उचित पर्यावरणीय प्रभाव आकलन के बाद किया गया था और इस प्रक्रिया में कोई पेड़ नहीं काटा गया। भाजपा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पीडीपी विरोध करके और सड़क निर्माण में खामियां निकालकर 2008 के भूमि विवाद को दोहराने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग काफी समझदार हैं और फिर से धोखे की राजनीति का शिकार नहीं होंगे।"

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत