न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर: पोली जमीन में देखते ही देखते धंसा डम्पर, पानी की लाइन टूटी, बड़ा हादसा टला

शहर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह करीब 9 बजे हनुमान सर्किल से सूर्य नगर की ओर जा रहा डस्ट से भरा एक डंपर गड्ढे में धंस गया

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 4:31:32

अलवर: पोली जमीन में देखते ही देखते धंसा डम्पर, पानी की लाइन टूटी, बड़ा हादसा टला

अलवर। शहर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह करीब 9 बजे हनुमान सर्किल से सूर्य नगर की ओर जा रहा डस्ट से भरा एक डंपर गड्ढे में धंस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना वैशाली नगर पुलिस थाने व प्रशासन को दी गई। इसके बाद तहसीलदार जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची।

वैशाली नगर थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि फोन के जरिए थाने पर सूचना मिली थी कि जेएस फोर व्हील के पास एक डंपर गड्ढे में धंस गया। यह डंपर डस्ट लेकर हनुमान सर्किल से सूर्य नगर को ओर जा रहा था। इस दौरान यह घटना हुई। इससे पानी की पाइप लाइन भी टूट गई।

उन्होंने बताया कि संभावना है कि यह पानी की पाइपलाइन लीकेज थी। इसके चलते सड़क धंस गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर को हल्की चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर ट्रैफिक सुचारू किया गया है।

तहसीलदार रश्मि शर्मा ने बताया कि पुलिस सूचना के बाद तुरंत बाद मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मौके पर स्थिति कंट्रोल में है। मौके पर क्रेन को बुलाया गया है, जिसकी सहायता से गड्ढे में फंसे डंपर को निकाला जा रहा है। घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

डंपर का पिछला हिस्सा धंसा, बड़ी क्रेन से निकाला
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद डंपर का पिछला हिस्सा धंस गया। हालांकि प्रशासन की ओर से बड़ी क्रेन बुलवाकर डंपर को बाहर निकलवाया गया। इसमें करीब 3 घंटे लगे। छोटी क्रेन से डंपर नहीं निकल पाने के चलते बड़ी क्रेन को मौके पर बुलाया गया, इसके बाद डंपर को बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ देर तक ट्रैफिक बाधित रहा।

ओवरलोड होने के कारण धंसा

एसडीएम प्रतीक जुईकर ने बताया कि सुबह घटना की सूचना मिली थी, इसके बाद मौके पर रेवेन्यू डिपार्टमेंट टीम, पुलिस टीम व पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। उन्होंने बताया कि यह डंपर डस्ट से भरे होने के चलते ओवरलोड था, इसके लिए ज्यादा क्षमता वाली क्रेन की जरूरत थी, इसके बाद मौके पर एक बड़ी क्रेन व दो जेसीबी की मदद से डंपर की मिट्टी को खाली किया गया, लोड कम होने के बाद बड़ी क्रेन की मदद से डंपर को निकाला गया। इस दौरान ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोक गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट