न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर डिपो की बसों में लगा जीपीएस सिस्टम और पैनिक बटन, महिलाओं व यात्रियों को मिलेगा लाभ

अलवर डिपो की बसों में लगा जीपीएस सिस्टम और पैनिक बटन अब यात्रियों, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को देगा सुरक्षा व सुविधा। बस की लाइव लोकेशन और ओवरस्पीड पर कंट्रोल से यात्रा होगी और भी आसान और सुरक्षित।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 02 May 2025 3:19:00

अलवर डिपो की बसों में लगा जीपीएस सिस्टम और पैनिक बटन, महिलाओं व यात्रियों को मिलेगा लाभ

अलवर: रोडवेज मुख्यालय ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से अलवर डिपो की बसों में जीपीएस सिस्टम स्थापित किया है। इस सुविधा से सफर करने वाले यात्री अब अपने मोबाइल फोन पर बस की लोकेशन व अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही रोडवेज मुख्यालय द्वारा बसों की गतिविधियों पर सीधी नजर रखी जा सकेगी। प्रदेश में कुल 2000 बसों को इस सुविधा से जोड़ने की योजना है, जिनमें से अलवर डिपो की लगभग 95 बसों में यह सिस्टम सक्रिय किया जा चुका है, जिनमें कुछ अनुबंध पर चलने वाली बसें भी शामिल हैं।

डिपो के ऑपरेशन मैनेजर गिर्राज प्रसाद सैनी ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार अलवर डिपो की 77 नियमित बसों में जीपीएस सिस्टम और पैनिक बटन लगाया गया है, साथ ही 23 अनुबंधित बसों में से 18 में भी यह सुविधा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पैनिक बटन की मदद से बस में यात्रा कर रहे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को आकस्मिक परिस्थितियों में सहायता मिलेगी। यदि किसी यात्री को बस में परेशानी होती है या कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो वह तीन सेकंड तक पैनिक बटन दबा सकता है। इससे तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना मिलेगी और निकटतम डिपो या पुलिस थाने को मामले की जानकारी देकर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।

गिर्राज प्रसाद सैनी ने आगे बताया कि जीपीएस सिस्टम की मदद से किसी भी बस की वर्तमान स्थिति यानी करंट लोकेशन की जानकारी ली जा सकती है। यह सिस्टम बस की स्पीड, मार्ग और अन्य जरूरी सूचनाएं भी दर्शाता है। कई बार ड्राइवर निर्धारित रूट से हटकर अन्य मार्गों पर बस ले जाते हैं, ऐसे मामलों में जीपीएस के जरिए निगरानी संभव हो जाती है।

ओवरस्पीडिंग पर नजर रखने की सुविधा भी शामिल

सैनी ने बताया कि इस तकनीक में ओवर स्पीड कंट्रोल की भी व्यवस्था की गई है। अगर कोई बस 80-85 किमी प्रति घंटे की निर्धारित सीमा से अधिक गति से चलती है, तो मुख्यालय के कंट्रोल रूम को तत्काल अलर्ट मैसेज भेजा जाता है। अलर्ट प्राप्त होते ही संबंधित चालक और परिचालक को सूचित कर सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है, जिससे दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके।

यात्री अब कर सकेंगे बस की लोकेशन ट्रैक

सैनी ने बताया कि अब जीपीएस से सुसज्जित बसों में सफर करने वाले यात्री अपनी यात्रा के दौरान या यात्रा से पूर्व बस की वास्तविक स्थिति यानी लोकेशन को भी ट्रैक कर सकेंगे। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय की ओर से ‘RSRTC Live’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है। इस ऐप के जरिए यात्री अपने मोबाइल फोन पर बस की करंट लोकेशन देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि यात्री जिस भी स्थान या बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे हैं, उस स्थान के आस-पास की बसों की जानकारी इस ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। इस सुविधा से यात्रियों को लंबे समय तक बस के इंतजार से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?