न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जामा मस्जिद में हुई अलविदा जुमे की नमाज, वक्फ संशोधन बिल को लेकर विरोध रूप बांधी काली पट्‌टी

जयपुर में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई, जिसमें वक्फ अमेंडमेंट एक्ट में संशोधन का विरोध किया गया। नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया, जिसमें कांग्रेस विधायक रफीक खान और वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खान बुधवाली भी शामिल थे। जामा मस्जिद में नमाज के बाद शांति और भाईचारे की दुआ की गई, और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह से देखभाल की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 7:29:09

जामा मस्जिद में हुई अलविदा जुमे की नमाज, वक्फ संशोधन बिल को लेकर विरोध रूप बांधी काली पट्‌टी

जयपुर। जयपुर सहित प्रदेश भर में आज रमजान के आखिरी जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की गई। इस दौरान केंद्र सरकार की तरफ से वक्फ अमेंडमेंट एक्ट में किए जा रहे संशोधन का शांतिपूर्ण विरोध देखने को मिला। अलविदा जुमे के दौरान नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे नमाजियों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांध रखी थी और अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानु खान बुधवाली भी नमाज पढ़ने के लिए अपनी बाजू में काले रंग की पट्टी बांधकर पहुंचे।

जामा मस्जिद में मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक अमीन कागजी ने कहा कि केंद्र सरकार मनमर्जी कर इस तरह का संशोधन वक्फ बिल में कर रही है, जो हमें किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खान बुधवाली ने कहा कि सबका अपना-अपना अलग बोर्ड बना हुआ है, लेकिन फिर भी बस वक्फ बोर्ड में इन लोगों को संशोधन करके एक तरह से टारगेट करना है।

जामा मस्जिद में हुई अलविदा जुमे की नमाज

जयपुर के जौहरी बाजार इलाके में जामा मस्जिद में दोपहर को 2:00 बजे मुफ्ती अमजद ने नमाज अदा करवाई। नमाज पढ़ने के लिए हजारों की संख्या में नमाजी जौहरी बाजार पहुंचे। नमाज के दौरान हजारों सिर खुदा की बारगाह में एक साथ झुके और नमाज के बाद देश में अमन, भाईचारे और शांति की दुआ करवाई गई। इस दौरान नमाजियों को किसी तरह से कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए जामा मस्जिद कमेटी की तरफ से विशेष व्यवस्था भी की गई थी। कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता जामा मस्जिद सहित अन्य इलाकों में तैनात किया गया। जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य जावेद खान ने बताया कि आज अलविदा जुमे के मौके पर प्रशासन की तरफ से हम लोगों को पूरा सहयोग मिला। हम इसके लिए राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

इससे पूर्व कल रात को मुस्लिम समुदाय द्वारा पवित्र रमजान माह की सबसे पाक, अफजल, रहमत, बरकत और फजीलत वाली रात कही जाने वाली शब-ए-कद्र मनाई गई। मान्यता है कि इस रात को पाक कुरान शरीफ नाजिल हुआ था। इसी रात कुरान मजीद की पहली आयत पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम पर नाजिल हुई थी। इस अवसर पर शहर की अनेक मस्जिदों को आकर्षक लाइटिंग और फूलों से सजाया गया। रात्रि में तराबीह की नमाज के बाद मस्जिदों के इमामों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी