न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर: तेज रफ्तार SUV ने सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों को उड़ाया, उछलकर 15 फीट दूर जाकर गिरे; ड्राइवर फरार

अजमेर के कोतवाली थाना इलाके में शनिवार-रविवार की रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार SUV ने सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों को टक्कर मार दी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 8:29:52

अजमेर: तेज रफ्तार SUV ने सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों को उड़ाया, उछलकर 15 फीट दूर जाकर गिरे; ड्राइवर फरार

अजमेर के कोतवाली थाना इलाके में शनिवार-रविवार की रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार SUV ने सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों को टक्कर मार दी। एसयूवी की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों युवक उछलकर करीब 15 फीट दूर जाकर गिर पड़े। साथ ही उनकी बाइक भी 20 फीट दूर गिर गई। घटना के बाद ड्राइवर एसयूवी लेकर फरार हो गया। कोतवाली थाना इंचार्ज दिनेश चौधरी ने बताया कि पट्टीकटला गणेश चौक निवासी धीरज व्यास ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि आरजे 01 जीसी 4884 नंबर की SUV चला रहे ड्राइवर गौरव ने लापरवाही और तेज रफ्तार से पंकज व्यास (45) और संदीप प्रजापति को टक्कर मारी। पंकज को तीन पसलियां टूटने और पैर फ्रैक्चर होने की चोटें आई हैं। मामले की जांच जारी है।

पंकज के भाई धीरज व्यास ने बताया कि उनके बड़े भाई पंकज व्यास की कोतवाली थाना इलाके के आगरा गेट स्थित केबल वायर की दुकान है। शनिवार की रात पंकज अपने दोस्तों से मिलने निकले थे। गणेश मंदिर चौक के पास दोस्तों के साथ खड़े थे, तभी तेज रफ्तार SUV ने उन्हें टक्कर मार दी। पंकज को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें परिजन पुष्कर रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उनका इलाज चल रहा है और सोमवार को घुटने का ऑपरेशन किया गया।

CCTV में कैद हुई हिट एंड रन घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

अजमेर के कोतवाली थाना इलाके में हुई हिट एंड रन की घटना CCTV में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक सड़क किनारे आपस में बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार दो युवकों, पंकज और संदीप को टक्कर मारती है। टक्कर के बाद कार ड्राइवर बिना रुके फरार हो जाता है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि घटना के बाद तीन अन्य दोस्त तुरंत अपने दो घायल साथियों की मदद करने के लिए दौड़ते हैं। संदीप खड़ा होने की कोशिश करता है, लेकिन वह लड़खड़ाकर गिर पड़ता है। पंकज को उठाने की कोशिश की जाती है, लेकिन वह खड़ा नहीं हो पाता। पुलिस अब इस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका