न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर: डॉक्टर से मारपीट मामले में प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, JEN सस्पेंड; ADA में लगे होमगार्डों की ‘छुट्टी’

शहर के पंचशील नगर क्षेत्र में भूखंड संख्या ए-57 में चारदीवारी, कमरे और टीनशेड ध्वस्त करने और निजी चिकित्सक के साथ मारपीट के मामले में प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम कार्रवाई करते हुए अजमेर विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 2:46:36

अजमेर: डॉक्टर से मारपीट मामले में प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, JEN सस्पेंड; ADA में लगे होमगार्डों की ‘छुट्टी’

अजमेर। शहर के पंचशील नगर क्षेत्र में भूखंड संख्या ए-57 में चारदीवारी, कमरे और टीनशेड ध्वस्त करने और निजी चिकित्सक के साथ मारपीट के मामले में प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम कार्रवाई करते हुए अजमेर विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया। वहीं मामले की जांच अतिरिक्त संभागीय आयुक्त को सौंपी है। इसके अलावा अजमेर विकास प्राधिकरण में लगे होमगार्ड को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।

इससे पूर्व दिन में सकल ब्राह्मण समाज व प्राइवेट डाक्टर्स एसोसिएशन ने धरना प्रदर्शन कर मामले में निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपे। प्राइवेट डॉक्टर्स ने हॉस्पिटल, टेस्टिंग लैब बंद रखे। जानकारी अनुसार विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस पूरे मामले में संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा से रिपोर्ट ली। देर शाम शर्मा ने एडीए आयुक्त के. नित्या को कनिष्ठ अभियंता रघुनंदन सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए।

संभागीय आयुक्त ने अजमेर विकास प्राधिकरण में लगे होमगार्ड को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान होमगार्ड ने डॉ. शर्मा से कथित तौर पर मारपीट और अभद्रता की थी। इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

सरकार के निर्देश पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त दीप्ति शर्मा को जांच अधिकारी बनाया गया है। वह एक माह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, भूखंड आवंटन प्रक्रिया सहित पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगी। फिलहाल प्रशासन ने संबंधित पक्ष को निर्माण की स्वीकृति दी है।

राजकार्य में बाधा के मुकदमे पर संभागीय आयुक्त और डीआईजी ओमप्रकाश के बीच वार्ता हुई। पुलिस ने अतिक्रमण ध्वस्त करने से जुड़े घटनाक्रम और तथ्यों की छानबीन के आधार पर निर्णय लेने की बात कही।

सभागीय आयुक्त महेशचन्द शर्मा व उप महानिरीक्षक अजमेर रेंज ओमप्रकाश की मौजूदगी में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें एईएन रघुनन्दन को निलंबित करने, होमगार्ड के जवानों को एडीए से हटाने, क्रिश्चियन गंज थाने में परस्पर दर्ज प्रकरण का डीआईजी स्तर पर अनुसंधान और एडीए की ओर से ढहाए गए निर्माण के पुनर्निमाण की स्वीकृति पर सहमति बनी।

बैठक में जिला कलक्टर लोकबंधु, एसपी वंदिता राणा, एडीए आयुक्त के.नित्या, एडीए सचिव, एडीएम (सिटी) गजेन्द्र सिंह राठौड़, एडीएम (प्रशासन) ज्योति ककवानी मौजूद थे। महासभा से जिलाध्यक्ष सुदामा शर्मा, अरविन्द शर्मा, एडवोकेट राहुल भारद्वाज, योगेन्द्र ओझा, लोकेश भिंडा, प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन से डॉ. विजय गक्खड़, डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. गायत्री दरगड़ शर्मा मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी