न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंच पर एकसाथ नजर आए अजित पवार और शरद पवार, CM देवेंद्र फडणवीस भी रहे मौजूद

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उतार-चढ़ाव के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार और डिप्टी सीएम अजित पवार एक मंच पर नजर आए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य राजनीतिक नेता भी शामिल थे। जानिए इस घटना से जुड़ी अहम बातें और इसका राजनीतिक महत्व।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 2:44:01

 मंच पर एकसाथ नजर आए अजित पवार और शरद पवार, CM देवेंद्र फडणवीस भी रहे मौजूद

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उतार-चढ़ाव के बाद एक बार फिर से NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार और डिप्टी सीएम अजित पवार एक मंच पर नजर आए। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे।

यह नेता मुंबई में महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक के कार्यक्रम में सोमवार (12 मई) को आमंत्रित किए गए थे। अजित पवार और शरद पवार का एक मंच पर आना इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि दोनों के फिर से साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं।

शरद पवार का बयान

जब हाल ही में शरद पवार से अजित पवार से मिलने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत हमेशा विकास के मुद्दों पर होती रही है।

शरद पवार ने किया था इशारा

पिछले दिनों शरद पवार से सवाल किया गया था कि क्या वह फिर से भतीजे अजित पवार के साथ आएंगे, तो उन्होंने कहा कि अगर दोनों एनसीपी गुट एक साथ आ जाते हैं, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी। शरद पवार ने कहा, ''एनसीपी शरद पवार गुट का एक समूह अजित पवार से जुड़ना चाहता है। इस पर अंतिम फैसला अगली पीढ़ी के नेतृत्व को लेना होगा। सुप्रिया सुले और अजित पवार को मिलकर इस बारे में निर्णय लेना चाहिए।''

एनसीपी में टूट और एकता की संभावना

सुप्रिया सुले लोकसभा सांसद हैं और शरद पवार की बेटी हैं, जबकि अजित पवार शरद पवार के भतीजे हैं और एनसीपी के डिप्टी सीएम हैं। अजित पवार ने जुलाई 2023 में एनसीपी में बगावत कर दी थी और बीजेपी-शिवसेना के साथ सरकार में शामिल हो गए थे। वहीं शरद पवार इंडिया गठबंधन के साथ हैं। अब एक बार फिर एनसीपी के एकजुट होने की संभावना को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत