Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AIMIM चीफ ओवैसी की सलामती के लिए हैदराबाद में दी गई 101 बकरों की कुर्बानी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सलामती के लिए रविवार को हैदराबाद में 101 बकरों की कुर्बानी दी गई। हैदराबाद के एक बिजनेसमैन ने ओवैसी की सुरक्षा और लंबी उम्र की दुआ के लिए यह कुर्बानी दी है। इस कार्यक्रम में मालाकपेट विधायक व पार्टी के नेता अहमद बलाला भी शामिल हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 8:48:54

AIMIM चीफ ओवैसी की सलामती के लिए हैदराबाद में दी गई 101 बकरों की कुर्बानी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सलामती के लिए रविवार को हैदराबाद में 101 बकरों की कुर्बानी दी गई। हैदराबाद के एक बिजनेसमैन ने ओवैसी की सुरक्षा और लंबी उम्र की दुआ के लिए यह कुर्बानी दी है। इस कार्यक्रम में मालाकपेट विधायक व पार्टी के नेता अहमद बलाला भी शामिल हुए। दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है। यह हमला तब हुआ जब यूपी में विधानसभा चुनाव के दौरान असदुद्दीन ओवैसी मेरठ से दिल्ली की ओर लौट रहे थे। पुलिस से पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि वह ओवैसी और उनके भाई के बयानों से नाराज थे इसलिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई। हालांकि उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।
टोल प्लाजा के पास हुआ था हमला

टोल प्लाजा के पास हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। इस समय ओवैसी गाड़ी में ही मौजूद थे। हालांकि, इसके बाद हमलावर सचिन व शुभम को गिरफ्तार भी किया गया, जिनके पास से 9 एमएएम पिस्टल बरामद की गई थी।

हमले के बाद ओवैसी का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि मुझे तुम्हारी गोलियों से डर नहीं लगता, मैं मरने से नहीं डरता हूं। मुझ पर हमला ही इसलिए किया गया, क्योंकि मैं आपके खिलाफ बोलता हूं। अगर एक ओवैसी मर भी जाता है तो मैं लाखों ओवैसी को जन्म देने के लिए कहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे तुम्हारी गोलियों से डर नहीं लगता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका