न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आहूजा को भाजपा ने किया निष्कासित, मंदिर को गंगाजल से धोने के मामले ने पकड़ा तूल

राजस्थान में बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहुजा द्वारा अलवर के एक मंदिर में गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने के विवाद पर भाजपा ने गंभीर कार्रवाई की। आहुजा को पार्टी से निलंबित किया गया और नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। इस विवाद के बाद भीम सेना ने आहुजा के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 3:12:17

आहूजा को भाजपा ने किया निष्कासित, मंदिर को गंगाजल से धोने के मामले ने पकड़ा तूल

जयपुर । राजस्थान में बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहुजा द्वारा अलवर के एक मंदिर को गंगाजल से धोने के विवाद ने सियासी तूल पकड़ लिया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को लेकर उनके बयान ने भाजपा में हलचल मचा दी है।

भाजपा ने आहूजा के विवादित बयान को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आहूजा को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व सांसद दामोदर अग्रवाल ने ज्ञानदेव आहूजा के निलंबन के आदेश जारी किए। वहीं, विवाद के बाद भीम सेना ने आहूजा के घर के बाहर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोत दी है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व सांसद दामोदर अग्रवाल ने ज्ञानदेव आहूजा को नोटिस जारी करते हुए कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर निर्वाचित विधायक भी रह चुके हैं। आपने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते समय यह प्रतिज्ञा की थी कि 'मैं किसी भी रूप में अस्पृश्यता को नहीं मानता हूं, न उसे व्यवहार में आने देता हूं, मैं जाति, लिंग एवं मजहब के आधार पर किसी प्रकार के विभेद पर विश्वास नहीं करता हूं। आपकी इस प्रतिज्ञा के आधार पर आपकी प्राथमिक सदस्यता स्वीकार की गई थी। आपने मंदिर में जाकर गंगाजल छिड़क कर इस शपथ का उल्लंघन किया है। ऐसे में तुरंत प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से आपको निलंबित किया जाता है।

रामनवमी के दिन अलवर की एक सोसायटी स्थित श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल हुए और मंदिर में पूजा-अर्चना की। लेकिन, अगले ही दिन ज्ञानदेव आहूजा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बुलाया गया जिन्होंने भगवान श्रीराम के अस्तित्व को ही नकारा है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेता राम मंदिर का बहिष्कार करते हैं, इसलिए उनके नेताओं को मंदिर में आने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर में अपवित्र लोग आ गए थे, इसलिए हमने गंगाजल से शुद्धिकरण किया है। हालांकि उन्होंने जूली का नाम नहीं लिया, पर उनके बयान को जातीय द्वेषता से जोड़कर देखा गया। इसके चलते भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

पार्टी ने यह भी स्मरण कराया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास (1989) में पहली शिला एक दलित नेता श्री कामेश्वर चौपाल द्वारा रखी गई थी, जिससे भाजपा की समावेशी सोच स्पष्ट होती है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तुरंत प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित किया जाता है। यह नोटिस भेज कर सूचित किया जाता है कि आपके विरुद्ध लगाए गए आरोप के संबंध में कोई स्पष्टीकरण देना हो तो तीन दिवस में लिखित में प्रदेशाध्यक्ष भाजपा राजस्थान को प्रस्तुत कर दें, अन्यथा यह समझा जाएगा कि आपको उक्त आरोप पर कुछ नहीं कहना है। इसके बाद आपके खिलाफ अग्रिम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आहूजा के घर के बाहर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोती

भीम सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार मेघवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकराम जूली और दलित समाज को नीचा दिखाने और राजनीतिक से जुड़े इस बयान से न केवल प्रदेश बल्कि देशभर के दलित समाज में आक्रोश है। उनके निजी आवास पर कालिख पोती है, यह हमारा छोटा सा विरोध था। जब तक ज्ञानदेव आहूजा माफी नहीं मांग लेते, तक तक उन्हें इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ेगा। आहूजा संपूर्ण अनुसूचित जाति वर्ग और टीकाराम जूली से तब तक माफी नही मांग लेते, हम चुप्पी साधने वाले नहीं हैं। जहां भी वो नजर आएंगे उनका रास्ता रोका जाएगा, उनका मुंह काला किया जाएगा, उन्हें जूतों की माला पहनाई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी