न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ahmedabad blast: दिल्ली से बम लगाने गए थे इंडियन मुजाहिद्दीन के 12 आतंकी, जानिए सीरियल ब्लास्ट की पूरी कहानी

26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपियों को आखिरकार सजा मिल गई है। सीरियल ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने 49 अभियुक्तों को दोषी माना था। जिसमें से 38 को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि 11 आरोपी ताउम्र जेल में रहेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Feb 2022 5:05:30

Ahmedabad blast: दिल्ली से बम लगाने गए थे इंडियन मुजाहिद्दीन के 12 आतंकी, जानिए सीरियल ब्लास्ट की पूरी कहानी

26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपियों को आखिरकार सजा मिल गई है। सीरियल ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने 49 अभियुक्तों को दोषी माना था। जिसमें से 38 को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि 11 आरोपी ताउम्र जेल में रहेंगे। अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को ये सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे और 70 मिनट के अंदर 56 लोगों की मौत हो गई थी। इन बम धमाकों में 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। अदालत में 13 साल से भी ज्यादा समय तक मामला चला। 13 साल तक चली सुनवाई के दौरान 1,163 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे। पुलिस और कानूनी एजेंसियों ने 6 हजार से ज्यादा सबूत पेश किए थे। 8 फरवरी को स्पेशल कोर्ट ने 49 आरोपियों को को दोषी करार दिया था।

पिछले सप्ताह 49 लोगों को दोषी ठहराया गया था और 28 अन्य को स्पेशल कोर्ट ने बरी कर दिया था। आइए जानते हैं अहमदाबाद सीरियल धमाके के पीछे की पूरी कहानी-

Ahmedabad blast: दिल्ली से बम लगाने गए थे इंडियन मुजाहिद्दीन के 12 आतंकी, जानिए सीरियल ब्लास्ट की पूरी कहानी

बम प्लांट करने गए थे 12 आतंकी

जुलाई 2008 को राजधानी दिल्ली से अहमदाबाद में बम प्लांट करने के लिए दिल्ली से इंडियन मुजाहिद्दीन के कुल 12 आतंकी गए थे। 22 जुलाई को 3 आतंकी गए थे, जिसमें आतिम अमीन, मोहम्मद साजिद और मोहम्मद सैफ शामिल था। इसमें से आतिम अमीन और मोहम्मद साजिद को पुलिस ने बटला हाउस एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया था। 22 जुलाई के बाद 25 जुलाई 2008 को 9 आतंकी, जिसमें मोहम्मद शकील, जिया उर रहमान, जीशान अहमद, सलमान, आरिफ, सैफुर रहमान, आरिज खान, मिर्जा शादाब बेग और मोहम्मद खालिद शामिल था।

26 जुलाई की शाम लौट आए थे आतंकी

ये सभी आतंकी अहमदाबाद गए थे। 26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में बम प्लांट किया और 26 जुलाई शाम को ट्रेन पकड़ कर वापस दिल्ली आ गए थे। 26 जुलाई को ही 70 मिनट के अंदर सिलसिलेवार 21 ब्लास्ट हुए थे, जिसमें 56 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद एक-एक करके सभी आतंकी पकड़े जाने शुरू हुए।

Ahmedabad blast: दिल्ली से बम लगाने गए थे इंडियन मुजाहिद्दीन के 12 आतंकी, जानिए सीरियल ब्लास्ट की पूरी कहानी

70 मिनट में 21 धमाके, 56 लोगों की मौत

26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में शाम 6:45 मिनट पर पहला बम धमाका हुआ था। ये धमाका मणिनगर में हुआ था। मणिनगर उस समय के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का विधानसभा क्षेत्र था। इसके बाद 70 मिनट तक 20 और बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

IM और SIMI से जुड़े थे आतंकी

आतंकियों ने टिफिन में बम रखकर उसे साइकिल पर रख दिया था। भीड़ भाड़ और बाजार वाली जगहों पर ये धमाके हुए थे। इन धमाकों में इंडियन मुजाहिदीन (IM) और स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) से जुड़े आतंकी शामिल थे। धमाकों से 5 मिनट पहले आतंकियों ने न्यूज एजेंसियों को एक मेल भी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन