न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अग्निपथ योजना को लेकर कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने दिया बयान, RSS पर लगाया ये आरोप

कुमारस्वामी ने कहा कि अग्निपथ के जरिए सेना पर नियंत्रण करने के लिए आरएसएस का छिपा हुआ एजेंडा है। उन्होंने जर्मनी में नाजी पार्टी की भी याद दिलाई और आगे कहा कि नाजी आंदोलन की शुरुआत अग्निपथ से होगी और अग्निवीरों का प्रयोग किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Jun 2022 1:27:42

अग्निपथ योजना को लेकर कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने दिया बयान, RSS पर लगाया ये आरोप

केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। अग्निपथ योजना के विरोध में आज कई संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। इसके मद्देनजर रेलवे ने RPF और GRP अलर्ट मोड पर रखा है। साथ ही उपद्रवियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने बड़ा बयान दिया है। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया है कि आरएसएस अग्निवीरों का इस्तेमाल सेना पर कब्जा करने और भारत में नाजी शासन शुरू करने के लिए करेगा। कुमारस्वामी के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने निंदा की और कहा कि ये सशस्त्र बलों का सीधा अपमान है।

कुमारस्वामी ने कहा कि अग्निपथ के जरिए सेना पर नियंत्रण करने के लिए आरएसएस का छिपा हुआ एजेंडा है। उन्होंने जर्मनी में नाजी पार्टी की भी याद दिलाई और आगे कहा कि नाजी आंदोलन की शुरुआत अग्निपथ से होगी और अग्निवीरों का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता सेना के अंदर और बाहर भी अग्निवीर बन जाएंगे, यहां तक ​​कि उनकी सेवा समाप्त होने के बाद भी अपना काम करते रहेंगे।

पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने कहा- '10 लाख अग्निवीरों का चयन कौन करेगा? आरएसएस के नेता उन्हें चुनेंगे या सेना उन्हें चुनेगी। जिन 10 लाख लोगों की भर्ती की जाएगी, उनमें शायद आरएसएस के कार्यकर्ता भी पहुंच जाएं। वे 2।5 लाख आरएसएस कार्यकर्ताओं को सेना में भर्ती करवा सकते हैं और उनका छिपा एजेंडा यह है कि 75% को 11 लाख रुपये के साथ बाहर भेजा जाएगा। वे पूरे देश में फैलेंगे।'

कुमारस्वामी ने कहा- 'अंदर और बाहर के लोग आरएसएस के होंगे, वे सेना के आरएसएस अधिग्रहण की योजना बना रहे हैं। ये RSS का छिपा हुआ एजेंडा है।' कुमारस्वामी ने इस योजना को 'आरएसएस का अग्निपथ' करार दिया और जर्मनी में हिटलर के नाजी शासन को याद किया।

उन्होंने कहा कि शायद वे (आरएसएस) उस (नाजी शासन) को हमारे देश में लागू करना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने अग्निपथ या अग्निवीर बनाया है। बहस के लिए और भी बहुत सी चीजें हैं, मुझे इस बारे में कुछ संदेह है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?