न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्कर्ष कोचिंग: आयकर कार्रवाई के बाद निर्मल गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट, टैक्स चोरी को लेकर कही यह बात

राजस्थान की उत्कर्ष कोचिंग पर शनिवार रात तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर डायरेक्टर निर्मल गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 1:22:53

उत्कर्ष कोचिंग: आयकर कार्रवाई के बाद निर्मल गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट, टैक्स चोरी को लेकर कही यह बात

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान की उत्कर्ष कोचिंग पर शनिवार रात तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर डायरेक्टर निर्मल गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। लिखा- उत्कर्ष के जोधपुर, जयपुर, इंदौर और प्रयागराज के कुल 17 सेंटरों पर आयकर विभाग की कार्रवाई चली। मैंने एक रुपए की टैक्स चोरी नहीं की है।

दरअसल, आयकर विभाग की टीम को उत्कर्ष कोचिंग और फिजिक्स वाला के बीच हुई 800 करोड़ की डील में टैक्स चोरी का पता चला था। इसके बाद आयकर विभाग की टीमों ने कार्रवाई की थी। कार्रवाई में 13 लाख से अधिक कैश और साढ़े 4 किलो गोल्ड भी मिला।

निर्मल गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में क्या लिखा?

2 से 4 जनवरी की रात तक मेरे घर सहित उत्कर्ष के 17 सेंटरों पर सर्च की कार्रवाई चली। हमने आयकर विभाग को जांच में पूरा सहयोग किया। जो डेटा मांगा वह सब पेश किया।

गहलोत ने पोस्ट में लिखा- मेरे घर से 13 लाख 26 हजार 50 रुपए कैश मिला। जो मेरे ही घरवालों की ओर से बैंक से निकाली गई राशि थी। घर की 4 महिला और 6 पुरुष सदस्यों की कुल 4.5 किलोग्राम ज्वेलरी मिली (जिसमें से अधिकांश मांगलिक अवसरों पर बड़ों से मिले उपहार थे और शेष ज्वेलरी के बिल थे)।

इसके अलावा प्रॉपर्टी के कागजात मिले। विभाग के अधिकारी ये जानकर हैरान थे कि प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री डीएलसी रेट में नहीं, बल्कि मार्केट वैल्यू में की गई है। इसका मतलब हमने प्रॉपर्टी के लेन-देन में भी कभी कैश ट्रांजैक्शन नहीं किया। जितनी भी संस्थाओं को डोनेशन दिया, वह भी हमेशा चैक से ही किया है।

गहलोत ने लिखा- कहीं से कोई भी नकदी नहीं मिली। सभी स्टूडेंट्स की फीस की सॉफ्टवेयर में एंट्री मिली। आयकर विभाग ने सभी सेंटर से डेटा कलेक्ट किए हैं। मैं अपने स्टूडेंट्स और शुभचिंतकों को बताना चाहूंगा कि हम 100% विद्यार्थियों का 100% जीएसटी जमा कराते हैं। जितना आयकर बनता है, वह पूरा जमा कराते हैं। उत्कर्ष 1 रुपए की भी आयकर चोरी नहीं करता है।

गहलोत ने पोस्ट के आखिर में लिखा- हमने कभी भी किसी डील में कैश में ट्रांजैक्शन नहीं किया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उत्कर्ष ने आटे में नमक के बराबर भी आयकर/जीएसटी में चोरी नहीं की है। आयकर विभाग को कोई इनपुट मिले होंगे, उसके आधार पर उन्होंने कार्रवाई की। जिसमें मेरी टीम ने पूरा सहयोग किया है और बाद में भी पूरा सहयोग करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल