न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह में धारा 144 लागू, दो दिन के लिए इंटरनेट बंद

नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी के बाद जिले में धारा 144 लागू कर कर दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने दो दिन के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 6:39:12

मामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह में धारा 144 लागू, दो दिन के लिए इंटरनेट बंद

नूंह। नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञातव्य है कि मामन खान मेवात की फिरोजपुर झिरका सीट से विधायक हैं। नूंह हिंसा के बाद मामन खान की गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के मुताबिक नूंह में दंगे से पहले मामन खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था, जिसे लोग भड़काऊ भी बताया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने से पहले भी मामन खान ने हरियाणा विधानसभा में भड़काऊ बयान दिया था। मामन खान की गिरफ्तारी के बाद अब नूंह जिले में इंटरनेट को बंद कर दिया गया है।

नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी के बाद जिले में धारा 144 लागू कर कर दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने दो दिन के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। फिरोजपुर झिरका सीट से विधायक मामन खान को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से ही जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौजूदा माहौल को देखते हुए प्रशासन ने जुम्मे की नमाज भी घरों में अदा करने का निर्देश दिए है। बता दें कि इस मामले में बीते मंगलवार को हिंसा में आरोपी मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी मानेसर को नूंह कोर्ट ने राजस्थान पुलिस की कस्टडी में भेज दिया।

घर में जुम्मे की नमाज अदा करने के निर्देश

फिरोजपुर झिरका सीट से विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एहतियातन तौर पर कई पाबंदिया लगाई है। प्रशासन ने नूंह जिले में इंटरनेट बंद करने के साथ ही धारा 144 लागू कर दिया है। ऐसे में कई इलाकों में बाजार बंद रहेगा। लोगों को आदेशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा आज शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय की जुम्मे दी नमाज होती है उसे भी घर में अदा करने का निर्देश जारी किया गया है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट पहुंचे

विधायक मामन ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर खुद को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से बचाने और दलील दी कि मामले की जांच उच्च अधिकारियों की निगरानी में एसआईटी से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि सरकार अपनी नाकामी के लिए उन्हें मोहरा बना रही है।

धारा 144 लागू, दो दिन इंटरनेट बंद

कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में नूंह जिले में तनाव, हिंसा और शांति में अशांति पैदा होने की आशंका के चलते धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा आशंका जताई जा रही है कि भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों को इंटरनेट के जरिए फैला सकते है। ऐसे में प्रशासन ने दो दिन के लिए इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया है।

मोनू मानेसर की हुई गिरफ्तारी

वहीं बजरंग दल कार्यकर्ता और गौरक्षक मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस ने नासिर-जुनैद हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि नूंह में विश्व हिंदू परिषद द्वारा 31 जुलाई को आयोजित शोभायात्रा पर हमला किया गया था। इस दौरान धार्मिक नारेबाजी भी की गई और हमलावरों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान यहां दंगे जैसे हालात बन गए थे। इस हिंसा में दो होमगार्ड कर्मियों और एक इमाम सहित 6 लोग मारे गए थे। पिछले महीने ही हरियाणा पुलिस ने विधायक को हिंसा की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत