न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माउंट आबू, सवाई माधोपुर के बाद अब मेहंदीपुर बालाजी के वन क्षेत्र में लगी आग, चपेट में आया 40 हैक्टेयर क्षेत्र

राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लगने से 40 हैक्टेयर से अधिक वन भूमि को नुकसान हुआ। आग की लपटें तेजी से फैल गईं और आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। यह आग अवैध खननकर्ताओं और अतिक्रमियों से मुक्त कराए गए क्षेत्र में लगने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 4:49:29

माउंट आबू, सवाई माधोपुर के बाद अब मेहंदीपुर बालाजी के वन क्षेत्र में लगी आग, चपेट में आया 40 हैक्टेयर क्षेत्र

दौसा। राजस्थान के वन क्षेत्रों में आग के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले दिनों माउंट और सवाई माधोपुर के टाइगर रिजर्व में भीषण आग लगी थी और अब दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई। इस आग से 40 हैक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र को नुकसान हुआ है। आग को लेकर यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह रंजिश के दौरान लगाई गई है। पिछले दिनों इस क्षेत्र को अवैध खननकर्ताओं और अतिक्रमियों से मुक्त कराया गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह आग उन्होंने ही लगाई है। जाँच जारी है।

जिले के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के नांदरी गांव के वन क्षेत्र में मंगलवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। आग करीब 40 हैक्टेयर वन भूमि में फैल गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वनभूमि में आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा के चलते आग पूरे क्षेत्र में फैल गई।

बालाजी वन नाके के फॉरेस्टर दिनेश मीना ने बताया कि जिले के बालाजी वन नाका क्षेत्र के नांदरी में मंगलवार सुबह 11.30 बजे अचानक आग लग गई। इस दौरान धुंए का गुब्बार उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों को आग की सूचना दी। आग की सूचना मिलने पर वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचा। आग भीषण हो चुकी थी। दमकल बुलाए। दमकल और ग्रामीणों के सहयोग से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब वन क्षेत्र का करीब 40 हैक्टेयर क्षेत्र आग की चपेट में आ चुका था।

खननकर्ताओं पर आग लगाने का अंदेशा

वन नाके के फॉरेस्टर ने बताया कि आग लगने से वन भूमि में आरडीएफ फर्स्ट योजना में कराए प्लांटेशन के 15 हजार पौधे जल गए। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाते तो आग और भीषण हो सकती थी। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व वन भूमि पर अतिक्रमियों का कब्जा था। उसे मुक्त करवा प्लांटेशन करवाया था। आशंका है कि खननकर्ताओं और अतिक्रमियों ने रंजिशन वन भूमि में आग लगाई है। इसकी जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी