न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ के बाद अब बेंगलुरु में खौफनाक कत्ल, इस बार पत्नी बनी निशाना, पति ने हत्या कर सूटकेस में छिपाया शव

मेरठ के सौरभ-मुस्कान मामले के बाद अब बेंगलुरु में एक और खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल ने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में छिपाया। पुलिस जांच जारी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 7:51:21

मेरठ के बाद अब बेंगलुरु में खौफनाक कत्ल, इस बार पत्नी बनी निशाना, पति ने हत्या कर सूटकेस में छिपाया शव

मेरठ के सौरभ-मुस्कान मामले की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब बेंगलुरु से एक और खौफनाक घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को महाराष्ट्र के एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल ने अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और शव को ट्रॉली बैग में भरकर ले जाने की कोशिश की। मृतका की पहचान 32 वर्षीय गौरी अनिल सांबेकर के रूप में हुई है, जो डोड्डाकन्नममनहल्ली (हुलीमावु पुलिस थाना क्षेत्र) की रहने वाली थी। वहीं, आरोपी 36 वर्षीय राकेश राजेंद्र खेडकर बताया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी दी कि महिला के गर्दन और पेट पर कई बार चाकू से वार किए गए।

सास-ससुर को खुद दी हत्या की जानकारी

हत्या के बाद, आरोपी ने खुद अपने सास-ससुर को फोन कर बताया कि उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव ट्रॉली बैग में मोड़ा हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की सटीक वजह का पता चल सके।

शव सूटकेस में मिला, महाराष्ट्र के रहने वाले थे दोनों

दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के डीसीपी के अनुसार, डोड्डनेकुंडी गांव में अंबेडकर अपार्टमेंट के पास 32 वर्षीय गौरी खेडेकर का शव एक सूटकेस में बरामद हुआ। वह राकेश राजेंद्र खेडकर की पत्नी थी और दोनों महाराष्ट्र के मूल निवासी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति फरार, पुलिस ने तेज़ की जांच

बेंगलुरु में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति की तलाश जारी है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) सारा फातिमा ने बताया कि यह जोड़ा महाराष्ट्र का रहने वाला था और करीब एक साल पहले बेंगलुरु शिफ्ट हुआ था। मकान मालिक ने सूटकेस में शव मिलने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका ने मास मीडिया में स्नातक किया था, जबकि आरोपी पति एक निजी फर्म में काम करता था और घर से ही वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। फिलहाल, पति-पत्नी के आपसी संबंधों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

महाराष्ट्र पुलिस से हुआ संपर्क

सूत्रों के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने खुद पीड़िता के माता-पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मृतका के परिजनों ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया, जिन्होंने तुरंत कर्नाटक पुलिस को सूचना दी। डीसीपी सारा फातिमा मौके पर पहुंचकर जांच की निगरानी कर रही हैं। पुलिस को संदेह है कि आरोपी राकेश ने यह अपराध बुधवार (26 मार्च) की आधी रात के बाद अंजाम दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है।

मेरठ का सौरभ हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी की खौफनाक साजिश

आपको बता दे, मेरठ में सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध में सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की। हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया गया। पुलिस ने मुस्कान और साहिल के मोबाइल डेटा को अहम सबूत मानते हुए केस डायरी में शामिल किया है। मोबाइल लोकेशन के जरिए हत्या के दिन और रात की पूरी गतिविधि को ट्रैक किया गया है। दोनों के मोबाइल फोन का डेटा रिकवरी के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। इसके अलावा, स्नैपचैट पर हुई बातचीत को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। फिलहाल, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत