न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में भी सपा ने दी कांग्रेस को चुनौती, उतारे 5 प्रत्याशी, पहले जीती एक सीट

इस गठबंधन को लेकर कांग्रेस का कहना है कि यह गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए किया गया है न कि विधानसभा चुनावों के लिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 5:59:57

मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में भी सपा ने दी कांग्रेस को चुनौती, उतारे 5 प्रत्याशी, पहले जीती एक सीट

भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री की अगुवाई में विपक्षी दलों को एक साथ लेकर बनाया गया इंडिया गठबंधन कोई विशेष हलचल पैदा नहीं कर सका, जिसका फायदा भाजपा विधानसभा चुनावों में भी उठाने की तैयारी में है। इस गठबंधन को लेकर कांग्रेस का कहना है कि यह गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए किया गया है न कि विधानसभा चुनावों के लिए। इसी बात को देखते हुए पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कमोबेश सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। विशेष रूप से समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में भी अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों पर असहमति के बाद तकरार हो गई वहीं अब इसका असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी पांच उमीदवार उतार कर कांग्रेस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। समाजवादी पार्टी राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष वंदना यादव ने बताया कि हमारी पार्टी यहां पर पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

अखिलेश ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे चालू पार्टी तक कह दिया। यही नहीं अखिलेश ने कांग्रेस पर उनकी पार्टी को धोखा देने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों पार्टियों में तल्खी और बढ़ गई है। वहीं जबलपुर में सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में हमसे दूरी बनाई है हम उत्तर प्रदेश में उनसे दूरी बनाएंगे।

सपा को एमपी में थी ज्यादा उम्मीद

राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि सपा को सबसे ज्यादा उम्मीद मध्य प्रदेश से थी जहां कांग्रेस ने उन्हें एक भी सीट नहीं दी। इसके बाद से अखिलेश के निशाने पर भाजपा के साथ कांग्रेस भी है। हालांकि दोनों ओर से अभी इंडिया गठबंधन में ही लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा किया जा रहा है।

इन सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव

समाजवादी पार्टी ने यहां अलवर जिले की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, थानागाजी, धौलपुर, नदबई और नगर सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। हमें उम्मीद है कि पार्टी यहां अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस से यहां पर कोई समझौता नहीं हो सका है। हमारा संगठन हर जिले में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रचार करने आयेंगे।

पहले भी उतार चुकी है प्रत्याशी, 2008 में जीती थी एक सीट

चुनावी आंकड़े बताते हैं कि 2018 के चुनाव में सपा ने यहां से पांच उमीदवार उतारे थे, लेकिन उन्हें कामयाबी एक भी सीट पर नहीं मिली। हालांकि उन्हें 7.56 प्रतिशत वोट शेयर जरूर मिला था। राजस्थान में सपा को 2008 में एक सीट मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट