न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : 66 वर्षीय बुजुर्ग की वैक्सीनेशन के 45 मिनट बाद ही हुई मौत, 20 मिनट बाद ही निकला मुंह से झाग

सीकर के श्रीमाधोपुर में 66 वर्षीय बुजुर्ग की वैक्सीनेशन के 45 मिनट बाद मौत होने से इसपर सवाल खड़े होने लगे हैं। परिजनों ने कहा कि मृतक रामेश्वर लाल को कोई बीमारी नहीं थी और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Mar 2021 4:25:32

सीकर : 66 वर्षीय बुजुर्ग की वैक्सीनेशन के 45 मिनट बाद ही हुई मौत, 20 मिनट बाद ही निकला मुंह से झाग

कोरोना पर लगाम लगाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से चलाया जा रहा हैं। लेकिन सीकर के श्रीमाधोपुर में 66 वर्षीय बुजुर्ग की वैक्सीनेशन के 45 मिनट बाद मौत होने से इसपर सवाल खड़े होने लगे हैं। परिजनों ने कहा कि मृतक रामेश्वर लाल को कोई बीमारी नहीं थी और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजन शव को लेकर श्रीमाधोपुर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को सूचना मिली तो वे भी आकर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि कलेक्टर श्रीमाधोपुर सीएचसी आए और परिजनों को 50 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। परिजनों ने इस बारे में सीएम गहलोत को भी पत्र लिखा है।

मामला श्रीमाधोपुर के अरनियां गांव का है। शुक्रवार को मेडिकल टीम ने उपस्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन का कैम्प लगाया था। बागवाली ढाणी में रहने वाले रामेश्वर लाल सैनी (66) भी अपने भतीजे के साथ बाइक पर बैठकर करीब 3:15 बजे कैम्प पहुंचे। यहां उन्हें टीका लगाया गया। टीका लगाने के बाद मेडिकल टीम ने ऑब्जर्वेशन में नहीं रखा। टीका लगने के बाद रामेश्वर वापस घर चल दिए। करीब 20 मिनट बाद वह जैसे ही घर पहुंचे उन्हें सर्दी लगने लगी और कंपकंपी छूटने लगी। इसके बाद भतीजा रामेश्वर को तुरंत रींगस के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां भी उनके मुंह में झाग आने और कंपकंपी बंद नहीं होने पर जयपुर रेफर कर दिया। अस्पताल से बाहर निकलते ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वैक्सीनेशन के करीब 45 मिनट बाद बुजुर्ग की मौत हो गई।

मृतक के भतीजे राजू सैनी ने बताया कि रामेश्वर प्रसाद को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। वह बिल्कुल स्वस्थ थे। पांच साल से कभी जुकाम तक नहीं हुआ था। मेहनती होने के कारण बीमारियां तो छू भी नहीं पाती थीं। ब्लॉक सीएमओ डॉ. जेपी सैनी का कहना है कि 512 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल, परिजन के विरोध के कारण पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत