न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज महाकुंभ सम्पन्न करने के बाद हरिद्वार लौटे साधु संत, अब 2027 अर्द्ध कुंभ की तैयारी

अर्ध कुंभ को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्तालाप हुआ है। हमने उनसे आग्रह किया है कि हरिद्वार में होने वाले अर्ध कुंभ को भी महाकुंभ की तरह ही आयोजित किया जाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 4:26:02

प्रयागराज महाकुंभ सम्पन्न करने के बाद हरिद्वार लौटे साधु संत, अब 2027 अर्द्ध कुंभ की तैयारी

हरिद्वार। प्रयागराज महाकुंभ संपन्न करने के बाद निरंजनी अखाड़े के साधु संत हरिद्वार पहुंच गए हैं। हरिद्वार वासियों ने प्रयागराज महाकुंभ संपन्न करा कर हरिद्वार पहुंचे साधु संतों का फूल मालाओं से स्वागत किया जगह-जगह पर साधु संतों के आशीर्वाद के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हुई।

इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि महाकुंभ के दौरान अखाड़े के सभी पदाधिकारी साधु संत कुंभ क्षेत्र में चले जाते हैं और होली के बाद वह वापस अपने अखाड़े द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अपने-अपने स्थान पर पहुंचते हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार के सभी साधु संत प्रयागराज कुंभ संपन्न कराकर हरिद्वार आए हैं जिनका सभी ने स्वागत किया है।

अब हरिद्वार अर्धकुंभ की तैयारी

इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ संपन्न होने के बाद अब हमारा अन्य कुंभों को लेकर कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब 2027 में अर्धकुंभ हरिद्वार में है। उसके बाद नासिक और उज्जैन में भी महाकुंभ हैं, जिनकी तैयारी में अब निरंजनी अखाड़े के सभी पदाधिकारी लग जाएंगे।

इसी के साथ 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्ध कुंभ पर बोलते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि- अर्ध कुंभ को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्तालाप हुआ है। हमने उनसे आग्रह किया है कि हरिद्वार में होने वाले अर्ध कुंभ को भी महाकुंभ की तरह ही आयोजित किया जाए। क्योंकि 2021 के दौरान कोरोना काल आ गया था, जिस कारण हरिद्वार में हुए महाकुंभ की रौनक कम रही थी। इसलिए 2027 में होने वाले अर्ध कुंभ को लेकर भी पहले सरकार से वार्तालाप की जाएगी। उसके बाद अखाड़ा परिषद सभी अखाड़ों की बैठक बुलाएगा और निर्णय लेगा कि 2027 का कुंभ किस तरह संपन्न करना है।

2027 में हरिद्वार में होना है अर्धकुंभ

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस बार महाकुंभ हुआ था। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी। महाकुंभ 26 फरवरी को संपन्न हुआ था। प्रयागराज महाकुंभ 144 साल बाद हुआ था। यूपी सरकार के अनुसार 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाई। कुंभ, अर्ध कुंभ और महाकुंभ धार्मिक आयोजनों के प्रकार हैं, जो अलग-अलग समय अंतराल पर और अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होते हैं। कुंभ मेला हर 12 साल में हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में से किसी एक स्थान पर आयोजित होता है। अर्ध कुंभ हर 6 साल में प्रयागराज और हरिद्वार में आयोजित होता है। महाकुंभ 144 साल में एक बार प्रयागराज में आयोजित होता है। हरिद्वार में 2021 में कुंभ हुआ था। अब 2027 में अर्धकुंभ होना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत