न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काबुल हवाई अड्डे पर फिर हो सकता है आतंकी हमला, अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट

अफगानिस्‍तान (Afghanistan) के काबुल हवाई हड्डे (Kabul Airport) पर दो दिन पहले हुए आत्‍मघाती हमले के बाद अमेरिका (US) ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से एयरपोर्ट के गेट छोड़ने की अपील की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 10:26:13

काबुल हवाई अड्डे पर फिर हो सकता है आतंकी हमला, अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट

अफगानिस्‍तान (Afghanistan) के काबुल हवाई हड्डे (Kabul Airport) पर दो दिन पहले हुए आत्‍मघाती हमले के बाद अमेरिका (US) ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से एयरपोर्ट के गेट छोड़ने की अपील की है। अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सुरक्षा और जोखिम के मद्देनजर एयरपोर्ट तक यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। तालिबान का नियंत्रण होने के बाद से ही अफगान नागरिकों समेत हजारों लोग देश छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को उनके राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने बताया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को पुख्‍ता जानकारी मिली है कि काबुल हवाई अड्डे पर अभी एक और आतंकी हमला हो सकता है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में अमेरिकी, संबद्ध कर्मियों और अफगान भागीदारों को निकालने के लिए ये अब तक का सबसे खतरनाक दौर होगा।

काबुल में अमेरिकी दूतावास ने कहा, 'अमेरिकी नागरिक, जो ऐबी गेट, ईस्ट गेट, नॉर्थ गेट या नए मंत्रालय या इंटरनल गेट पर मौजूद हैं, उन्हें तुरंत निकल जाना चाहिए।'

दूतावास ने कहा,'काबुल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जोखिम होने के चलते हम अमेरिकी नागरिकों को एयरपोर्ट तक यात्रा नहीं करने और एयरपोर्ट के दरवाजों से बचने की सलाह देते हैं।' हालांकि, इस दौरान जोखिम से जुड़ी आगे की जानकारी नहीं दी गई।

बीते गुरुवार को एयरपोर्ट के पास हुए धमाकों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के अफगानिस्तान स्थित समूह इस्लामिक स्टेट-खुरासान ने ली थी। इस हमले में 170 अफगान नागरिकों समेत 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत की खबर है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने आशंका जताई है कि काबुल एयरपोर्ट पर एक और आतंकी हमला हो सकता है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि हमले में इस्तेमाल की गई सुसाइड वेस्ट में 11 किलो से ज्यादा विस्फोटक और छर्रे लदे हुए थे।

अमेरिका ने जो कहा कर दिखाया

काबुल एयरपोर्ट पर हुए धमाकों में अपने 13 जवानों को खोने के बाद अमेरिका अफगानिस्तान में ISIS-K ग्रुप के ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया है। ये हमला अफगानिस्तान के नांगहार प्रांत में किया गया है, जो कि पाकिस्तानी सीमा से लगा हुआ है और ISIS का गढ़ माना जाता है। अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता कैप्टन बिल अरबन ने दावा किया है कि नांगहार हमले में काबुल धमाकों का साजिशकर्ता मारा गया है। इस तरह से अमेरिका ने काबुल ब्लास्ट के 48 घंटे के भीतर अपने 13 सैनिकों की मौत का बदला आईएसआईएस-के से ले लिया। वहीं अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे काबुल एयरपोर्ट से तुरंत हट जाएं, क्योंकि वहां खतरा है।

बता दें गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट पर फिदायीन हमले के बाद अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि इसका बदला लिया जाएगा और आतंकियों को ढूंढ-ढूंढ कर मारेंगे। काबुल एयरपोर्ट पर हमले की जिम्मेदारी ISIS-K ग्रुप ने ली थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि काबुल एयरपोर्ट पर हमला करवाने वालों के बारे में जानते हैं और उन्हें सही समय और सही जगह पर करारा जवाब दिया जाएगा। इसके 48 घंटे के अंदर ही अमेरिका ने बीती रात ISIS-K ग्रुप के ठिकानों पर ड्रोन स्ट्राइक कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती