न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्‍तान: परिवार को भूख से बचाने के लिए पिता ने बेच दिया अपने जिगर का टुकड़ा! 43,000 रुपये में किया बेटी का सौदा

अफगानिस्‍तान में तालिबान के कब्जे के बाद यहां के हालात दिन भर दिन बिगड़ते जा रहे है। जब से तालिबान ने सत्‍ता संभाली है यहां के नागरिकों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Sep 2021 1:14:04

अफगानिस्‍तान:  परिवार को भूख से बचाने के लिए पिता ने बेच दिया अपने जिगर का टुकड़ा! 43,000 रुपये में किया बेटी का सौदा

अफगानिस्‍तान में तालिबान के कब्जे के बाद यहां के हालात दिन भर दिन बिगड़ते जा रहे है। जब से तालिबान ने सत्‍ता संभाली है यहां के नागरिकों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। स्तिथि इतनी बिगड़ गई है कि यहां के नागरिक अब अपनी बेटियों को बेचने को मजबूर हो गए है। ब्रिटिश अखबार द टाइम्‍स ऑफ लंदन की एक खबर के मुताबिक नाजिर बस 580 डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 43,000 रुपए के लिए अपनी बेटी को बेचने के लिए तैयार हैं। उनके परिवार में 7 लोग हैं और वो इन सातों को भूख से बचाने के लिए मजबूर हैं। 4 साल की उनकी बेटी साफिया घर में सबसे छोटी है और नाजिर को उम्‍मीद है कि ऐसा करने से उनकी गुड़‍िया की जिंदगी भी बच सकेगी। नाजिर ने बताया है कि वो अपनी बच्‍ची को बेचने के लिए बातचीत भी कर रहे हैं।

नाजिर 15 अगस्त के पहले तक अफगान पुलिस में एक छोटे से कर्मचारी थे। तालिबान ने देश पर कब्‍जा किया और उनकी नौकरी चली गई। सारी सेविंग्‍स खत्‍म हो गई हैं और अब परिवार का पेट कैसे भरें, ये बड़ा सवाल हो गया है। घर का किराया भी चुकाना है और नाजिर को बेटी को बेचने के अलावा कोई दूसरा विकल्‍प नजर नहीं आ रहा है।

38 साल के नाजिर ने बताया, 'मैं अपनी बेटी को बेचने की जगह मरना पसंद करूंगा। मगर मेरी मौत से मेरे परिवार के किसी सदस्‍य का कोई भला नहीं होगा। फिर मेरे बाकी के बच्‍चों को कौन खिलाएगा।'

आंखों में आंसू लिए नाजिर ने आगे कहा, 'ये मेरी पसंद या मेरे पास मौजूद विकल्‍प का मसला नहीं है बल्कि यह निराशा और बेचैनी के बारे में है।'

दुकान पर काम करेगी साफिया

लंदन टाइम्स के रिपोर्टर एंथनी लॉयड ने नाजिर की स्‍टोरी को कवर किया है। लॉयड से बात करते हुए नाजिर ने कहा कि तालिबान की वजह से पुलिस की नौकरी चली गई। अब परिवार का पेट कैसे पलेगा, खाना कहां से आएगा, ये सबसे बड़ा सवाल है। उन्‍होंने कहा कि देश की अर्थव्‍यवस्‍था तबाह हो चुकी है और कहीं से कोई उम्‍मीद नहीं है।

मीर ने बताया कि एक दुकानदार मिला। उसे बाप बनने का सुख नहीं मिला। उसने मुझे ऑफर दिया कि वो मेरी साफिया को खरीदना चाहता है। वो उसकी दुकान पर काम भी करेगी। हो सकता है, आगे आने वाले समय में उसकी तकदीर संवर जाए।

नाजिर के मुताबिक वो अब पुलिसकर्मी से हम्माल और मजदूर बन गए हैं। दुकानदार ने हालांकि पहले 20 हजार अफगानीस यानी करीब 17,000 रुपए में बेटी को खरीदने की इच्‍छा जताई थी। फिर मोल-तोल करके 50 हजार अफगानीस यानी करीब 43,000 रुपए पर बात फिक्‍स हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती