न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्तान की बड़ी कार्रवाई, एयरस्ट्राइक कर 250 से ज्यादा तालिबानी आतंकियों को किया ढेर

अफगानिस्तान (Afghanistan) की सेना ने तालिबान के आतंकियों पर बड़ा हमला किया है। अलग अलग एयरस्ट्राइक में अफगानी वायुसेना ने 254 तालिबानी आतंकियों को ढेर कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Aug 2021 11:53:17

अफगानिस्तान की बड़ी कार्रवाई, एयरस्ट्राइक कर 250 से ज्यादा तालिबानी आतंकियों को किया ढेर

अफगानिस्तान (Afghanistan) की सेना ने तालिबान के आतंकियों पर बड़ा हमला किया है। अलग अलग एयरस्ट्राइक में अफगानी वायुसेना ने 254 तालिबानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। जबकि 97 से ज्यादा आतंकी घायल बताए जा रहे हैं। अफगानी सेना ने 24 घंटे के अंदर काबुल, कंधार, कुंदुज, हेरात, हेलमंद और गजनी समेत आतंकियों के 13 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। बता दें कि अमेरिकी और NATO सेना के अफगानिस्तान से हटने के बाद तालिबान की ताकत बढ़ने लगी है। हाल के दिनों में तालिबान ने दावा किया है कि उसने अफगानिस्तान के ज्यादातर इलाकों पर कब्जा कर लिया है। लेकिन अब अफगानिस्तान की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने तालिबान को हौसले पस्त कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि तालिबानी आतंकियों पर यह अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा से लदी एक गाड़ी उड़ा दिया गया। इस दौरान अफगानिस्तान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बल (ANDSF) ने 13 IED भी डिफ्यूज़ किए हैं। कल भी वायुसेना ने कंधार के एक इलाके में तालिबानी आतंकियों के बंकरों को निशाना बनाया था। इस कार्रवाई में 10 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

रक्षा मंत्रालय ने ये भी कहा कि शनिवार रात पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में ANDSF द्वारा किए गए एक ऑपरेशन में चार पाकिस्तानियों सहित 12 तालिबान आतंकवादी मारे गए और 9 अन्य घायल हो गए। एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि पंजवे जिले और कंधार प्रांतीय केंद्र के बाहरी इलाके में 11 अन्य आतंकवादी मारे गए।

कई इलाकों में कब्जे का दावा

हाल के दिनों में अफगानिस्तान में हिंसा में काफी इज़ाफा देखा गया है। तालिबान ने अफगान सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए हैं और कई जिलों पर कब्जा कर लिया है। कई पड़ोसी देशों के साथ लगती सीमाओं पर भी उसने प्रभुत्व कायम कर लिया है और कई प्रांतीय राजधानियों पर उसके कब्जा करने का खतरा बना हुआ है। अफगान विदेश मंत्रालय ने कहा है कि तालिबान ने 193 से अधिक जिला केंद्रों और 19 सीमावर्ती जिलों पर कब्जा कर लिया है। तालिबान ने तखर, कुंदुज, बदख्शां, हेरात और फराह प्रांतों में 10 सीमा पार करने वाले प्वाइंट्स पर भी नियंत्रण कर लिया है, जिसके कारण इन क्षेत्रों में सीमा पार से आवाजाही और व्यापार पूरी तरह से बंद हो गया है।

बता दे, अमेरिका-नाटो सैनिकों की वापसी का 95% काम पूरा हो गया है और 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से उनकी पूर्ण वापसी हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल के पहले छह महीने में अफगानिस्तान में हिंसा के दौरान मारे गए और जख्मी हुए नागरिकों की संख्या में पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 47% की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट स्पष्ट चेतावनी देती है कि अगर हिंसा पर लगाम नहीं कसी गई तो इस साल काफी संख्या में अफगान नागरिक मारे जाएंगे और जख्मी होंगे।

तालिबान को पाकिस्तान का समर्थन मिल रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि तालिबान कोई सैन्य संगठन नहीं है बल्कि वह भी एक सामान्य नागरिक हैं। दरअसल जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से पूछा गया कि हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करीब 6,000 पाकिस्तानी लड़ाकू बॉर्डर पार कर तालिबान की मदद करने गए हैं? इसपर इमरान खान ने कहा कि यह बिल्कुल गलत बात है, वो हमें इस बात का सबूत क्यों नहीं देते हैं?

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती