महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 2 कारों की जोरदार भिडंत, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

By: Pinki Fri, 18 Nov 2022 08:57:47

महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 2 कारों की जोरदार भिडंत, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे परशुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने दूसरे वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि यह घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली इलाकेकी है, जहां एक कार ने दूसरे वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दोनों गाड़ियों की रफ्तार तेज थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com