न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: जिला परिवहन अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला परिवहन अधिकारी संजय शर्मा के ठिकानों पर एसीबी ने आज एक साथ छापेमारी की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 1:37:30

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: जिला परिवहन अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी

जयपुर। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला परिवहन अधिकारी संजय शर्मा के ठिकानों पर एसीबी ने आज एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई जयपुर, भरतपुर, उत्तर प्रदेश और अन्य स्थानों पर करीब एक दर्जन ठिकानों पर की गई। यह कार्रवाई सुबह 7 बजे से जयपुर, भरतपुर और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित 10 स्थानों पर चल रही है।

संजय शर्मा वर्तमान में विद्याधर नगर में डीटीओ द्वितीय के पद पर तैनात हैं। एसीबी की टीमें जयपुर, भरतपुर और मुरादाबाद में उनके रिश्तेदारों और दोस्तों के ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं।

जयपुर में विद्याधर नगर, वैशाली नगर, श्याम नगर और सांगानेर स्थित संजय शर्मा के ठिकानों पर एसीबी की टीमें पहुंचीं। विद्याधर नगर आरटीओ कार्यालय में तैनात संजय शर्मा पर भ्रष्टाचार से अर्जित आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायतें मिली थीं।

सूत्रों के अनुसार, एसीबी को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि संजय शर्मा ने भ्रष्टाचार के माध्यम से बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है। इन शिकायतों की पुष्टि के बाद एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

एसीबी ने संजय शर्मा के पैतृक मकान, उनके ऑफिस और उनके रिश्तेदारों के घरों पर भी छानबीन की। इस कार्रवाई में विभिन्न दस्तावेज, बैंक खातों की डिटेल और संपत्ति के अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। एसीबी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति का आंकलन करोड़ों रुपये तक हो सकता है।

इस मामले में अनुसंधान अधिकारी एएसपी भागचंद के सुपरविजन में कार्रवाई चल रही है। एसीबी की टीमें संभावित सबूतों को इकट्ठा करने और संपत्ति की जांच करने में जुटी हैं। छापेमारी के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं, जो जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

सर्च ऑपरेशन के मुख्य बिंदु:

अवैध संपत्ति का संदेह: एसीबी को सूचना मिली थी कि संजय शर्मा ने अवैध धन से बड़ी मात्रा में सोना खरीदा है।सोना खरीदने के लिए वैशाली नगर स्थित एसकेजे ज्वेलर्स से लेन-देन का पता चला है।

ज्वेलर्स पर पूछताछ: एसीबी की एक टीम एसकेजे ज्वेलर्स के वैशाली नगर स्थित शोरूम पर भी पहुंची और सोने की खरीद-फरोख्त के दस्तावेज खंगाले।

तलाशी के स्थान:
जयपुर: वैशाली नगर, श्याम नगर, पांच्यावाला, विद्याधर नगर।

भरतपुर:
कप्तान कॉलोनी (पैतृक घर)।

मुरादाबाद:
बिलारी (चचेरे भाई का घर)।अन्य: रिश्तेदारों के आवास।

छापेमारी की प्रमुख जगहें:
कृष्णा नगर, वैशाली नगर, जयपुर: अधिकारी का निवास।

विद्याधर नगर, जयपुर: अधिकारी का कार्यालय।

श्याम नगर, जयपुर: रूबी पार्क रिज अपार्टमेंट।

पांच्यावाला, जयपुर: पत्नी के नाम पर प्लॉट।

भरतपुर:
कप्तान कॉलोनी, पुलिस लाइन के पास (पैतृक घर)।

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश):
बिलारी में चचेरे भाई का घर।

क्या है एसीबी का दावा?

एसीबी द्वारा सभी दस्तावेज, बैंक खातों और सोने की खरीद से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। यदि संजय शर्मा के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं, तो उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका