न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अबू आजमी को पार्टी से निकालो, यूपी भेजो इलाज कर देंगे… औरंगजेब का गुणगान करने वाले पर भड़के CM योगी

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी द्वारा औरंगजेब के मुद्दे पर दिए गए बयान को लेकर उत्तर प्रदेश में भी सियासत गरमाई हुई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 1:31:29

अबू आजमी को पार्टी से निकालो, यूपी भेजो इलाज कर देंगे… औरंगजेब का गुणगान करने वाले पर भड़के CM योगी

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी द्वारा औरंगजेब के मुद्दे पर दिए गए बयान को लेकर उत्तर प्रदेश में भी सियासत गरमाई हुई है। यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के अंतिम दिन विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी औरंगजेब को आदर्श मान रही है, जबकि खुद औरंगजेब के पिता शाहजहां ने अपनी जीवनी में लिखा था कि खुदा करे कि ऐसा कमबख्त किसी को पैदा न हो। औरंगजेब ने अपने ही पिता को आगरा के किले में कैद कर दिया था। मुख्यमंत्री ने तीखा हमला करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को इस पर जवाब देना चाहिए कि वह अबू आजमी को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रही।

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के नेताओं से कहा कि वे भले ही भारत की विरासत पर गर्व महसूस न करें, लेकिन कम से कम डॉ. राम मनोहर लोहिया की बातों को तो मानें। उन्होंने याद दिलाया कि लोहिया ने कहा था कि भारत की एकता के तीन आधार हैं – भगवान राम, भगवान शिव और भगवान कृष्ण। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रखर समाजवादी थे, लेकिन आज समाजवादी पार्टी उनके विचारों से पूरी तरह भटक चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का अब एकमात्र उद्देश्य भारत की विरासत को कोसना रह गया है।

कुंभ को लेकर सीएम योगी ने क्या कहा?

विधान परिषद में अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वर्ष ऐतिहासिक है और हम इसके साक्षी बन रहे हैं। महाकुंभ आज हर व्यक्ति के मन-मस्तिष्क में बस चुका है और यह आयोजन आने वाले समय में दुनिया को आकर्षित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी भावनाएं होती हैं और हम किसी पर अपनी बात थोप नहीं सकते। जब महाकुंभ का आयोजन हो रहा था, तब कई राजनीतिक दलों के नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे थे, लेकिन हमारी सरकार ने इन सबसे दूर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

सीएम योगी ने कहा कि कुंभ पर वही व्यक्ति सही चर्चा कर सकता है, जिसने इस भव्य आयोजन का स्वयं अनुभव लिया हो। उन्होंने भगवद गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है—“मुझे जो जिस रूप में स्मरण करता है, मैं उसे उसी रूप में दिखाई देता हूं।” यह पहला आयोजन था जिसे विश्वभर की मीडिया ने सराहा और इसकी भव्यता को वैश्विक मंच पर सम्मान मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल