न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया जोर का झटका, अकेले चुनाव लड़ेगी AAP

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Dec 2024 10:28:48

दिल्ली विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया जोर का झटका, अकेले चुनाव लड़ेगी AAP

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। दरअसल , दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) गठबंधन पर अटकलें लगाई जा रहीं थी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन की तमाम खबरों को गलत साबित करते हुए ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, "दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।"

कांग्रेस को मिल सकती थीं 15 सीटें: गठबंधन पर चर्चा तेज

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा अंतिम चरण में थी। बताया गया कि कांग्रेस को 15 सीटें, इंडिया गठबंधन के अन्य सदस्यों को 1-2 सीटें, और शेष सीटें आप के हिस्से में जा सकती थीं। इस बीच, इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक ने इन अटकलों को और हवा दी कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन संभव है।

गठबंधन से पहले भी हो चुका है इनकार

यह पहली बार नहीं है जब आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा हुई हो। इससे पहले भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से साफ इनकार किया था। हालांकि, हालिया चर्चाओं के बाद एक बार फिर इन खबरों को तूल मिला। लेकिन अब केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

दिल्ली चुनाव में मुख्य मुकाबला आप और भाजपा के बीच

राजधानी दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है। चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच रहने की उम्मीद है। पिछली बार 8 फरवरी 2020 को हुए चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी। भाजपा को 8 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब