Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : गांव से वापस नहीं आया प्रेमी तो फंदा लगाकर युवती ने दे दी जान

पंजाब के लुधियाना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान तब दे दी जब उसका प्रेमी गांव से लौटकर वापस नहीं आया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 8:07:23

पंजाब : गांव से वापस नहीं आया प्रेमी तो फंदा लगाकर युवती ने दे दी जान

पंजाब के लुधियाना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान तब दे दी जब उसका प्रेमी गांव से लौटकर वापस नहीं आया। इस बात से आहत होकर युवती (21) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसके मकान मालिक ने शव देखा। मकान मालिक ने शव देख पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने मृतका के मोबाइल से नंबर निकालकर उसकी मां को फोन करके वारदात की जानकारी दी। बुधवार को लुधियाना पहुंचने पर मां के बयान दर्ज किए गए। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम को लखनऊ भेजा जा रहा है।
पुलिस ने उत्तरप्रदेश के जिला बलरामपुर स्थित गांव भोजपुर की रहने वाली मृतका की मां की शिकायत पर उसके प्रेमी चांद बाबू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवती तीन साल से आरोपी चांद बाबू के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। बीस दिन पहले चांद बाबू लखनऊ स्थित अपने घर यह कहकर गया कि वह चार-पांच दिन में वापस आ जाएगा, लेकिन वापस नहीं आ रहा था। युवती उसे लगातार वापस आने के लिए फोन कर रही थी। चांद बाबू ट्रेन न मिलने का बहाना बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। दो दिन पहले दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ, इसके बाद गुस्से में आई युवती ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका