न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यायाधीश वर्मा के घर पहुँची तीन सदस्यीय इन्क्वायरी टीम, समिति में शामिल हैं तीन राज्यों के जस्टिस चीफ

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) द्वारा गठित तीन सदस्यीय इन-हाउस पैनल ने दिल्ली के तुगलक क्रिसेंट स्थित जस्टिस वर्मा के आवास पर जांच के लिए दौरा किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 8:07:10

न्यायाधीश वर्मा के घर पहुँची तीन सदस्यीय इन्क्वायरी टीम, समिति में शामिल हैं तीन राज्यों के जस्टिस चीफ

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) द्वारा गठित तीन सदस्यीय इन-हाउस पैनल ने दिल्ली के तुगलक क्रिसेंट स्थित जस्टिस वर्मा के आवास पर जांच के लिए दौरा किया। यह दौरा उस घटना के बाद किया गया है जिसमें उनके आवास के एक स्टोर रूम में 500-500 रुपये के नोटों से भरी अधजली बोरियां मिली थीं।

जांच टीम में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी एस संधावालिया और कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस अनु शिवरामन शामिल हैं। टीम ने उस स्टोर रूम का मुआयना किया जहां ये जले हुए नोट बरामद हुए थे।

विवाद की शुरुआत और कॉलेजियम का फैसला

इस मामले की शुरुआत 14 मार्च को जस्टिस वर्मा के आवास पर हुई आग की घटना से हुई। आग लगने के बाद स्टोर रूम में जले हुए नोटों के बंडल मिलने से सवाल उठने लगे कि इतनी बड़ी मात्रा में कैश कहां से आया।

इससे पहले, 24 मार्च को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा को उनके पैरेंट कोर्ट (इलाहाबाद हाईकोर्ट) वापस ट्रांसफर करने की सिफारिश का प्रस्ताव जारी किया था। कॉलेजियम ने 20 और 24 मार्च को हुई बैठकों में यह फैसला लिया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का विरोध

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के इस फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है। बार एसोसिएशन ने इस फैसले के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। 23 मार्च को भी एसोसिएशन ने जस्टिस वर्मा को वापस इलाहाबाद भेजने का विरोध किया था और उसी दिन दिल्ली हाईकोर्ट ने उनसे कार्यभार वापस ले लिया था।

बार एसोसिएशन ने एक जनरल हाउस मीटिंग भी बुलाई थी, जिसमें जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही, मामले की जांच ED (प्रवर्तन निदेशालय) और CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) से कराने की मांग का भी प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव की कॉपी सुप्रीम कोर्ट के CJI को भी भेजी गई है।

मामले का घटनाक्रम

• 14 मार्च: जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में आग लगी, स्टोर रूम में जले हुए नोट मिले।

• 14 मार्च: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने राज्यसभा में यह मामला उठाया।

• 21 मार्च: जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट होने का प्रस्ताव बना।

• 22 मार्च: CJI संजीव खन्ना ने जस्टिस वर्मा पर लगे आरोपों की इंटरनल जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई।

• 22 मार्च: सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस के घर से 15 करोड़ कैश मिलने का वीडियो जारी किया।

• 23 मार्च: कैश कांड की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित।

• 24 मार्च: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट वापस भेजने की सिफारिश की।

• आज: जांच टीम ने जस्टिस वर्मा के आवास पर दौरा किया।

जस्टिस यशवंत वर्मा का पृष्ठभूमि

जस्टिस यशवंत वर्मा इलाहाबाद हाईकोर्ट में ही बतौर जज नियुक्त हुए थे। इसके बाद अक्टूबर 2021 में उनका दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया था। जज बनने से पहले वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में राज्य सरकार के चीफ स्टैंडिंग काउंसिल भी रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका
दिल्ली में बड़ा खुलासा: थिनर से बदल रहे थे एक्सपायरी डेट, नकली पैकिंग कर बेच रहे थे खाद्य सामान, 3 गिरफ्तार
दिल्ली में बड़ा खुलासा: थिनर से बदल रहे थे एक्सपायरी डेट, नकली पैकिंग कर बेच रहे थे खाद्य सामान, 3 गिरफ्तार
अमेरिका की सैन्य प्रणाली में बड़ा बदलाव, ईरान युद्ध के बीच आर्मी चीफ और दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया
अमेरिका की सैन्य प्रणाली में बड़ा बदलाव, ईरान युद्ध के बीच आर्मी चीफ और दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया
Israel-Iran War: बादलों से अचानक प्रकट हुई ईरानी मिसाइल, इजरायल में मचाई तबाही, VIDEO ने हिला दिया सोशल मीडिया
Israel-Iran War: बादलों से अचानक प्रकट हुई ईरानी मिसाइल, इजरायल में मचाई तबाही, VIDEO ने हिला दिया सोशल मीडिया
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक चाहिए? इन 10 हिल स्टेशनों की रोड ट्रिप देगी सुकून का असली मज़ा
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक चाहिए? इन 10 हिल स्टेशनों की रोड ट्रिप देगी सुकून का असली मज़ा
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका