न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर से अहमदाबाद जा रही निजी बस पलटी, 10 घायल, एक की हालत गम्भीर

रात करीब ढाई बजे जयपुर से अहमदाबाद जा रही ट्रेवल्स बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में कुल 40 यात्री थे। बेकाबू बस के पलटने से 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 1:31:39

जयपुर से अहमदाबाद जा रही निजी बस पलटी, 10 घायल, एक की हालत गम्भीर

राजसमंद। रात करीब ढाई बजे जयपुर से अहमदाबाद जा रही ट्रेवल्स बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में कुल 40 यात्री थे। बेकाबू बस के पलटने से 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है।

हादसे के बाद पीछे से आ रही अन्य बस के चालक व यात्रियों ने दुर्घटनाग्रस्त बस के कांच तोड़कर घायलों व अन्य यात्रियों को निकाला। चारभुजा व केलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आरके जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

यात्रियों की नाराजगी देखकर बस पलटने के बाद चालक व खलासी भाग गए। कई यात्रियों ने जयपुर से राजसमंद आने के दौरान कई बार चालक को बस धीरे चलाने को कहा, मगर उसने ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने ट्रेवल्स बस संचालक को सूचित कर दुर्घटना का प्रकरण दर्ज किया।

चारभुजा थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने पत्रकारों को बताया कि बस गोमती चौराहे के पास फोरलेन किनारे खाई में पलट गई। मौके पर हाहाकार मच गया। बस के पीछे चल रही अन्य ट्रेवल्स बस के चालक व यात्रियों ने बचाव कार्य किया। सूचना पर थाना प्रभारी प्रीति व केलवा थाने से भी पुलिस आई। एम्बुलेंस बुलाई। बस के कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। 10 से ज्यादा घायलों को एंबुलेंस से आरके चिकित्सालय पहुंचाया। इनमें एक युवक के गंभीर चोटें हैं व अन्य की स्थिति सामान्य है। इमरजेंसी में डॉ। राशिद मोहम्मद व नर्सेज टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया।

चालक ने पी रखी थी शराब

अहमदाबाद निवासी यात्री मनीष भावसार ने बताया कि वे पत्नी ध्वनि के साथ खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। चालक ने नशा कर रखा था। रास्ते में उसे टोका भी लेकिन ड्राइवर नहीं माना। नारनोल (हरियाणा) से अहमदाबाद जा रहे पवन यादव ने बताया कि चालक नशे में था। बार बार टोकने व रोकने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माना।

हादसे में घायल

रेनवाल, करणसर (जयपुर) के राजेंद्र यादव (32), कोथरकला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के पवन यादव (40), अहमदाबाद निवासी मनीष भावसार (25) व पत्नी ध्वनि, महेंद्रगढ़ की शांति राठौड़ (35), करगेट, कुराबड़ (उदयपुर) का तेजाराम गमेती (49), नवलगढ़ निवासी बनवारी गुर्जर (52) कोटपुतली निवासी हनुमान (50), निजामपुर निवासी पवनसिंह राजपूत (34) किशोरपुरा, नीम का थाना निवासी कृष्णसिंह राजपूत (45) व केसरसिंह, नीम का थाना निवासी कमलेश कंवर (43), पीलवा (नागौर) निवासी सम्पत मेघवाल (25) व शिवराज (36), किशनगढ़ निवासी शिवदास।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी