न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सदी में एक बार ही होते हैं नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व, वे ही मेरे आदर्श : दीया कुमारी

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और जयपुर राजघराने की वंशज दीया कुमारी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व सदी में एक बार ही होते हैं। जिस तरह वह पूरे समाज की सोच को बदल रहे हैं, उसके लिए उन्हें जितना भी धन्यवाद दिया जाय, कम है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 3:20:44

सदी में एक बार ही होते हैं नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व, वे ही मेरे आदर्श : दीया कुमारी

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और जयपुर राजघराने की वंशज दीया कुमारी ने कहा है कि “नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व सदी में एक बार ही होते हैं। जिस तरह वह पूरे समाज की सोच को बदल रहे हैं, उसके लिए उन्हें जितना भी धन्यवाद दिया जाय, कम है।” इंडिया टीवी के दिन भर चले ‘She’ Conclave में दीया कुमारी एंकर सौरभ शर्मा के सवालों के जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी मेरे आदर्श हैं। मेरा मानना है कि ऐसा व्यक्तित्व एक सदी में एक बार ही होता है, if not more। जिस तरह से वह भारत की सोच बदल रहे हैं, जिस तरह महिलाओं को आगे बढा रहे हैं, बेटी बचाओ, ‘बेटी पढाओ’ लागू कर रहे हैं, स्वच्छता, उज्ज्वला योजना, गरीबों, किसानों और युवाओं की योजनाओं के माध्यम से मदद कर रहे हैं, समाज की सोच को बदल रहे हैं, एक बहुत बड़ा काम मोदीजी कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें जितना धन्यवाद दिया जाय, कम है। मेरे आदर्श तो वही हैं।”

ये पूछे जाने पर कि उनकी क्या महत्वाकांक्षा हैं, दीया कुमारी ने कहा, “एक विकसित, सर्वेश्रेष्ठ राजस्थान का निर्माण।” इस सवाल पर कि क्या जब आप मुख्यमंत्री बन जाएंगी, तब कांग्रेस सत्ता में नही लौट पाएगी, दीया कुमारी ने कहा, “यह मेरे मुख्यमंत्री बनने की बात नहीं है। ऐसी कोई बात ही नहीं है। कांग्रेस विपक्ष में ही रहेगी, चाहे राजस्थान में या कोई अन्य प्रदेश हो, चाहे केंद्र हो, उनके काम नहीं करना, उनका काम सिर्फ आरोप लगाना है।” इस प्रश्न पर कि क्या प्रियंका गांधी को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में लाने से कोई बदलाव आएगा, दीया कुमारी ने कहा, “उनकी पार्टी को introspect करना चाहिए। भाई-बहन decide नहीं कर पा रहे हैं। उनकी पार्टी की यही विशेषता है कि आपस में ही लड़ते रहें। राजस्थान में आपसी लड़ाई ने उनका बहुत बड़ा नुकसान किया। वो लड़ाई अभी भी जारी है।”

भजन लाल शर्मा को CM बनाए जाने पर भी बोलीं

इस सवाल पर कि क्या भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने से उनका हक़ चला गया, दीया कुमारी ने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता। हमारी पार्टी बहुत अनुशासित है, जे भी शीर्ष नेतृत्व decide कर लेता है, उसे हम सभी follow करते हैं।” इसी से जुड़े एक दूसरे सवाल पर, दीया कुमारी ने कहा, “अगर कोई कहता है कि इसको उपमुख्यमंत्री बनाया या नहीं बनाया, मुझे लगता है कि वह उनका प्रश्न नहीं है। लेकिन काम बोलता है और मेरे दोनों ही क्षेत्रों में वहां किसी भी व्यक्ति से पूछें कि मैंने काम किया या नहीं, समय-समय पर आती भी थी या नहीं, वहीं आपको इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।” गौरतलब है, दीया कुमारी ने 2013 में सवाई माधोपुर से बीजेपी टिकट पर विधायक का चुनाव जीता था, 2019 में महासमंद से सांसद का चुनाव जीता था, और 2023 में जयपुर से विद्याधर नगर से विधायक का चुनाव जीता था।

'मेरा अनुभव राजनीति में आसान नहीं रहा है'

इस सवाल पर कि कुछ समालोचक कहते हैं उन्हें उनकी शाही विरासत के कारण उपमुख्यमंत्री का पद मिला, दीया कुमारी ने कहा, “वो उनका थॉट प्रोसेस हो सकता है, पर ऐसा नहीं है। मैं एक बैकग्राउंड से आती हूं, लोगों का ये परसेप्शन रहता है कि बहुत आसानी से (राजनीति में) आई हूं। ऐसा नहीं है। मैं जब राजनीति में आई, तो मुझे एक कठिन सीट सवाई माधोपुर दी गई, जयपुर से सवाई माधोपुर भाग-भाग कर जाना एक महिला के लिए आसान नहीं होता। उस समय मेरे बच्चे छोटे थे। लेकिन मैंने चुनौती स्वीकार की। मैं मानती हूं, मैंने ठीक काम किया।
उसके बाद मुझे राजसमंद से चुनाव लड़ने का अवसर मिला, जो कि जयपुर से 4 घंटे दूर मेवाड़ में है। वहीं से संसद दिल्ली, फिर जयपुर जाना, राजसमंद जाना, तीनों किया, वो भी easy नहीं था। बहुत बड़ा लोकसभा क्षेत्र है राजसमंद। मुझे बहुत खुशी है पार्टी ने मुझे मौका दिया, अलग-अलग क्षेत्रों से मौका दिया, जबकि मैं वहां की बेटी नहीं थी। अब मैं जयपुर से चुनाव लड़ी पहली बार, वो बहुत आसान नहीं थी। मुझे लगता है कि कोई joining easy नहीं होती है। और ये जरूरी है कि जीवन में professionally experienced होना। मेरा अनुभव राजनीति में आसान नहीं रहा है, लेकिन मुझे खुशी है कि ये आसान नहीं रहा, क्योंकि अभी से मैंने बहुत कुछ सीख ली है।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ