न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा: तेज रफ्तार टैंकर ने तीन टैंकरों को मारी टक्कर, चारों में लगी भीषण आग, जिंदा जला टैंकर चालक

राजस्थान में एक बार फिर भीषण हादसा हो गया। भीलवाड़ा जिले में भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर लाडपुरा चौराहे के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार टैंकर ने तीन टैंकरों को टक्कर मार दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 12:55:23

भीलवाड़ा: तेज रफ्तार टैंकर ने तीन टैंकरों को मारी टक्कर, चारों में लगी भीषण आग, जिंदा जला टैंकर चालक

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले में भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर लाडपुरा चौराहे के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार टैंकर ने तीन टैंकरों को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि चारों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया और चार टैंकर जलकर खाक हो गए। हादसे के बाद आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आइपीएस जतिन जैन, बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक एक चालक जिंदा जल गया। दकमल कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी आग बुझाते नजर आए।

जिंदा जला टैंकर चालक

जानकारी के मुताबिक भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर लाडपुरा चौराहे के निकट पर चार टैंकर कतार से खड़े हुए थे। तभी सुबह एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक टैंकर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों टैंकरों में भीषण आग लग गई। साथ ही दो और टैंकर भी आग की चपेट में आ गए। आग ने इतना विकराल रूप धारण किया कि एक टैंकर चालक को बचने तक का मौका नहीं मिला और जिंदा जल गया।

मृतक की पहचान शंभूलाल धाकड़ निवासी फूलजी खेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को मांडलगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हाईवे पर भी जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात सुचारु करवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी