न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : अस्पताल में बेड की मारामारी से मिली राहत, 988 खाली जिसमें 645 ऑक्सीजन सुविधा वाले

जिले के 34 विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, आईसीयू और सामान्य श्रेणी के 988 बेड खाली हैं। सर्वाधिक 645 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 2:46:52

अजमेर : अस्पताल में बेड की मारामारी से मिली राहत, 988 खाली जिसमें 645 ऑक्सीजन सुविधा वाले

कोरोना का कहर अब कम होते दिखाई दे रहा हैं जहां एक्टिव केस की संख्या लगातार घटती जा रही हैं। इससे अस्पतालों में भी दबाव कम हो रहा हैं और बेड खाली होते जा रहे हैं। एक समय था जब अस्पतालों में बेड को लेकर मारामारी थी, लेकिन अब राहत की खबर सामने आ रही हैं। जिले के 34 विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, आईसीयू और सामान्य श्रेणी के 988 बेड खाली हैं। सर्वाधिक 645 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं।

कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लगातार सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की निगरानी कर रहा है। अस्पतालों में उपलब्ध ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटीलेटर और सामान्य श्रेणी के बेड की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को उपलब्ध कराए जा सकें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके सोनी ने बताया कि बुधवार शाम तक जिले के 34 चिकित्सालयों के 3823 बेड में से 988 बेड उपलब्ध रहे। इनमें ऑक्सीजन युक्त 645, सामान्य 321, वेंटीलेटर के 15 और आईसीयू के 7 बेड शामिल हैं।

जेएलएन अस्पताल में विभिन्न श्रेणियों के 241 बेड उपलब्ध उपलब्ध है। इसी प्रकार अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर में 96, नसीराबाद चिकित्सालय में 106, जिला चिकित्सालय केकड़ी में 49, यज्ञनारायण चिकित्सालय किशनगढ़ में 30, सेटेलाइट चिकित्सालय में 30, पंचशील अरबन सीएचसी में 37, कंपोजिट हॉस्पिटल में 12, डिवीजन रेलवे हॉस्पिटल में 40 तथा मिलिट्री हॉस्पिटल नसीराबाद में 65 विभिन्न श्रेणी के बेड उपलब्ध हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरांई में 5, बांदनवाड़ा में 13, भिनाय में 7, बिजयनगर में 15, देवगांव में 4, जवाजा में 10, मसूदा में 7, पीसांगन में 16, पुष्कर में 7, रूपनगढ़ में 10, सरवाड़ में 15, श्रीनगर में 10, टांटोटी में 8, टॉडगढ़ में 8, कादेड़ा में 7 तथा सावर में 7 विभिन्न श्रेणी के बेड उपलब्ध हैं। जिले के आनंद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ब्यावर में 7, जय क्लिनिक नर्सिंग ब्यावर में 10, क्षेत्रपाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल अजमेर में 21, मार्बल हॉस्पीटल किशनगढ में 24, मित्तल हॉस्पिटल अजमेर में 19, आरएस हॉस्पिटल अजमेर में 4 तथा सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल में 48 विभिन्न श्रेणी के बेड उपलब्ध हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल