न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भगदड़ के बाद दिल्ली से चलने वाली 9 ट्रेनें की गईं कैंसिल, एक को किया गया रिशेड्यूल; देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ के बाद दिल्ली से चलने वाली नौ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि एक ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है।

Posts by : Shikha | Updated on: Sun, 16 Feb 2025 2:17:48

भगदड़ के बाद दिल्ली से चलने वाली 9 ट्रेनें की गईं कैंसिल, एक को किया गया रिशेड्यूल; देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ के बाद दिल्ली से चलने वाली नौ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि एक ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। इनमें से सात ट्रेनें प्रयागराज के लिए निर्धारित थीं, और जिस ट्रेन का समय बदला गया है, वह भी प्रयागराज जाने वाली थी। रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि परिचालन कारणों के चलते निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द या पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। यह सूचना यात्रियों की सुविधा के लिए जारी की गई है।

कैंसिल की गईं ट्रेनें


54213/54214(जेएनयू-पीएफएम-जेएनयू, जेसीओ-16.02.2025)

54254/54253(एलकेओ-पीएफएम-एलकेओ, जेसीओ-16.02.2025)
54375/54376(पीएफएम-जेएनयू-पीएफएम,जेसीओ-16.02.2025)
14102/14101(सीएनबी-पीएफएम/पीआरजी-सीएनबी, जेसीओ-16.02.2025)
04254(एवाई-पीएफएम, जेसीओ-16.02.2025)
04205(एवाई-पीएफएम,जेसीओ-16.02.2025)
04118 (AYC-PRYJ, JCO- 16.02.25)
ट्रेन नंबर-14102 CNB-PYGS JCO 16.02.25
ट्रेन 64567 (बीएससी-टीकेजे) जेसीओ 16/02/2025

ट्रेन जिसे किया गया है रिशेड्यूल


ट्रेन संख्या-14210 (एलकेओ-पीवाईजीएस) 10.30 बजे यानि 255 मिनट देरी से निर्धारित की गई है।

प्रयागराज के प्रमुख स्टेशनों पर लागू हुआ नया प्रोटोकॉल

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने जानकारी दी कि प्रयागराज और आसपास के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर एक विशेष प्रोटोकॉल लागू किया गया है। इस प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों के स्टेशन में प्रवेश और निकास की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया गया है। अधिकांश स्टेशनों पर एक ओर से प्रवेश और दूसरी ओर से निकास की व्यवस्था की गई है, जिससे भीड़ प्रबंधन सुचारू रूप से हो सके और क्रॉस मूवमेंट रोका जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार काम कर रहा है और यात्रियों की संख्या को देखते हुए लगातार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

आपको बता दे कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी यात्री प्रयागराज जाने के लिए स्टेशन पर इकट्ठा हुए थे, जब अचानक हालात बेकाबू हो गए और प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सबसे ज्यादा बिहार के 9 लोगों की जान गई, जबकि दिल्ली के 8 और हरियाणा के 1 व्यक्ति की मौत हुई। यह भगदड़ रात करीब 9:26 बजे प्लेटफॉर्म 13, 14 और 15 के बीच हुई, जब हजारों श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका