न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : बुधवार को आए 810 नए कोरोना संक्रमित, 5468 पर पहुंचा एक्टिव केस का आंकड़ा

सीकर में बुधवार को 810 नए पॉजिटिव आए हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर पर नजदीकी जिले नागौर और झुंझुनूं से अधिक आ रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 10:36:00

सीकर : बुधवार को आए 810 नए कोरोना संक्रमित, 5468 पर पहुंचा एक्टिव केस का आंकड़ा

सीकर में बुधवार को 810 नए पॉजिटिव आए हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर पर नजदीकी जिले नागौर और झुंझुनूं से अधिक आ रहे हैं। सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि आज जो पॉजीटिव आए उनमें 280 संक्रमित के क्लॉज कांटेक्ट में आने से और 321 लक्षण वाले है। रैण्डम सैम्पलिंग में 147, यात्रा करने से पहले करवाई गई जांच में 31 और 14 माइग्रेट हैं, जो दूसरे राज्य व जिले से आए है। वहीं 14 हैल्थ वर्कर और एक गर्भवती महिला और एक व्यक्ति आपरेशन से पहले जांच करवाने पर संक्रमित पाया गया है। वहीं एक पुलिस अभिरक्षा में आरोपी संक्रमित आया है। बुधवार को सीकर शहर में 93, फतेहपुर क्षेत्र में 66, खण्डेला ब्लॉक में 117, कूदन क्षेत्र में 143, लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में 87, नीमकाथाना ब्लॉक में 13, पिपराली क्षेत्र में 20, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 124 और दांता क्षेत्र में 147 नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

CMHO ने बताया कि जिले में एक मार्च से अब तक 54 हजार 763 सैम्पल लिए गए। इनमें से 6 हजार 762 कोरोना संक्रमित रोगी आए हैं। वहीं 45 हजार 52 सैम्पल की रिपोर्ट नगेटिव आई है और 2 हजार 949 सैम्पल प्रक्रियाधीन है। बुधवार को 810 नए कोरोना संक्रमित आए है। 501 संक्रमित स्वस्थ भी हुए है। फिलहाल एक्टिव केस 5 हजार 468 है। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से गत वर्ष से लेकर अब तक 2 लाख 15 हजार 833 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 16 हजार 233 पॉजीटिव पाए गए है। वहीं 10 हजार 617 स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को जिलेभर में 1878 सैम्पल लिए गए है।

राजस्थान में कोरोना : मिले कोरोना के 16,613 नए रिकॉर्ड मामले, 120 लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बात करें पिछले 24 घंटों की तो राजस्थान में 16,613 नये केस मिले, जबकि 120 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि प्रदेश में धीरे-धीरे रिकवरी रेट का ग्राफ बढ़ने लगा है। आज 8303 संक्रमित व्यक्ति ठीक हुए हैं। राजस्थान में पिछले एक सप्ताह के अंदर कोरोना संक्रमण की पॉजीटिविटी रेट में 7 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ हुई है। एक्सपर्ट की मानें तो मौजूदा समय में 80 हजार के लगभग टेस्टिंग हो रही है और अगर टेस्ट ज्यादा हुए तो केसों की संख्या में और ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं सरकार ने सांस में तकलीफ वाले लोगों से प्रोनिंग करने के लिए कहा है, ताकि ऑक्सीजन लेवल को गिरने से रोका जा सके।

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 3.80 लाख नए मरीज मिले, 3646 की मौत

देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन कोरोना के नए मरीज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर देशभर में रिकॉर्ड 3.80 लाख मरीज मिले, जबकि 3,646 लोगों की मौत हो गई। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना केस के बीच राहत की खबर ये है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड करीब 2.70 लाख मरीज रिकवर हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल