न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर: 8 घंटे में पुलिस ने सकुशल बरामद किया अपहृत बच्चा, दो आरोपी गिरफ्तार

घटना श्रीगंगानगर की रामदेव कॉलोनी, गली नंबर 9, 5-ई छोटी से जुड़ी है, जहां से 8 वर्षीय रुद्र शर्मा का अपहरण किया गया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 5:04:57

श्रीगंगानगर: 8 घंटे में पुलिस ने सकुशल बरामद किया अपहृत बच्चा, दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से बुधवार को एक 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई। श्रीगंगानगर के रामदेव कॉलोनी से बच्चे को घर के बाहर से अगवा कर लिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत सक्रिय होकर आठ घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस अपहरण का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक पर सवार दो बदमाश बच्चे को बीच में बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपहरण से पूर्व इन बदमाशों ने लगातार दो दिन तक बच्चे की रेकी की थी। उन्होंने उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी थी।

रामदेव कॉलोनी से हुआ अपहरण

घटना श्रीगंगानगर की रामदेव कॉलोनी, गली नंबर 9, 5-ई छोटी से जुड़ी है, जहां से 8 वर्षीय रुद्र शर्मा का अपहरण किया गया। रुद्र अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे बहला-फुसलाकर उठा लिया। बाद में इन बदमाशों ने रुद्र के परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग भी की।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

श्रीगंगानगर के एसपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने बच्चे को अपहरण स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर साधुवाली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त की जा रही है।

बच्चे की सकुशल बरामदगी, परिजनों और पुलिस को राहत

बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद उसके परिजनों के चेहरे पर राहत की लहर दौड़ गई। रुद्र की दादी ने मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस को धन्यवाद कहा और उनकी तत्परता को सराहा। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई ने परिजनों को बड़ी मुसीबत से बाहर निकाला और इलाके में सुरक्षा की भावना को भी मजबूत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट