Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : दिल्ली से आए इंजीनियर ने खोली एटीएम मशीन, भयंकर आग का बावजूद बच गए 79 लाख 50 हजार

दोनों ATM को खोलने का प्रयास पहले बीकानेर से गए इंजीनियर ने, फिर जयपुर से आये इंजीनियर ने किया लेकिन अंत में दिल्ली से आये इंजीनियर ने इसे खोल दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Mar 2021 5:32:51

बीकानेर : दिल्ली से आए इंजीनियर ने खोली एटीएम मशीन, भयंकर आग का बावजूद बच गए 79 लाख 50 हजार

बीकानेर के लूणकरनसर में 21 मार्च शनिवार की रात अचानक शॉर्ट सर्किट लगने से एटीएम में आगजनी की घटना हो गई थी जिसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि एटीएम में रखे रूपये भी जल गए होंगे। लेकिन इसके विपरीत अब SBI ने स्पष्ट किया है कि एक रुपया भी जला नहीं है, बल्कि सारे रुपए पूरी तरह सुरक्षित बच गए। दोनों ATM को खोलने का प्रयास पहले बीकानेर से गए इंजीनियर ने, फिर जयपुर से आये इंजीनियर ने किया लेकिन अंत में दिल्ली से आये इंजीनियर ने इसे खोल दिया। लॉकर खुलने पर सभी नोट सुरक्षित पाए गए तो बैंक अधिकारियों की सांस में सांस आई। वैसे यह राशि इंश्योरड होती है लेकिन फिर भी रुपए जलने से नुकसान तो होता ही। हालांकि बैंक के सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
SBI के लूणकरनसर शाखा के प्रबंधक गौरव सिंह ने बताया कि दोनों एटीएम में करीब 79 लाख 50 रुपए रखे हुए थे। इसमें 51 लाख रुपए तो आग लगने से कुछ घंटे पहले ही रखे गए थे। 21 मार्च शनिवार की रात अचानक शॉर्ट सर्किट होने से इस ATM बूथ में आग लग गई। यहां रखे दोनों मशीनों के चारों तरफ आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि लकड़ी का कोई सामान नहीं बचा। यहां तक कि ATM मशीन भी पूरी तरह जल गई। यहां लगे दोनों ATM में रुपए उस जगह रखे हुए थे, जो पूरी तरह से फायर प्रुफ था। रुपए वाली जगह लोहा भी काफी भारी लगाया गया था। इसके अलावा डिजाइन इस तरह था कि आग अंदर नहीं जा सकती थी। इस पर फायर प्रुफ पेंट भी था। इसी कारण आग से रुपए पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका