न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : कोरोना फिर से बढ़ा रहा चिंता, मार्च के इन 22 दिनों में एक्टिव केस हुए दोगुने

कोटा में बीते दिन 69 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक 79 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इससे पहले 11 जनवरी को 76 व 21 जनवरी को 69 पॉजिटिव केस सामने आए थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 10:42:52

कोटा : कोरोना फिर से बढ़ा रहा चिंता, मार्च के इन 22 दिनों में एक्टिव केस हुए दोगुने

कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाही का असर इसके आंकड़ों में साफ़ दिखाई दे रहा हैं। कोटा में बीते दिन 69 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक 79 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इससे पहले 11 जनवरी को 76 व 21 जनवरी को 69 पॉजिटिव केस सामने आए थे। आलम यह हैं कि मार्च के इन 22 दिनों में कोरोना के एक्टिव केस दोगुने हो गए। सोमवार को जयपुर के बाद सबसे ज्यादा 79 पॉजिटिव केस कोटा में मिले हैं। हालांकि, जिले में पॉजिटिव से नेगेटिव होने वाले आंकड़ा राहत वाला हैं। जिले में अब तक 20 हजार 666 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 20 हजार 100 रिकवर्ड हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले का रिकवरी प्रतिशत 97.26 हैं।

सीएमएचओ डॉ बीएस तंवर ने बताया कि संक्रमितों में 27 गृहणियां, 15 स्टूडेंट, 9 व्यापारी सहित अन्य लोग हैं। श्रीनाथपुरम में एक ही परिवार के 5 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 8 से 59 साल उम्र के व्यक्ति शामिल हैं। शहर के रेलवे स्टेशन, दादाबाड़ी, कुन्हाड़ी, महावीर नगर, आरकेपुरम, सहित अन्य इलाकों में भी पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पिछले 4 दिन की बात करें तो चार दिनों में अब तक कुल 238 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। यानी औसत 59 केस रोज।

कोरोना का संक्रमण बढ़ने से फरवरी के मुकाबले मार्च के 22 दिन में ही एक्टिव केस दोगुने हो गए हैं। वर्तमान में कोटा प्रदेश का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित जिला है। सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में जयपुर व उदयपुर के बाद कोटा में सबसे ज्यादा 397 एक्टिव केस रिपोर्ट हुए हैं। जबकि, 28 फरवरी तक जिले में 192 एक्टिव केस थे। 22 दिन में 205 एक्टिव केस बढ़े हैं। कोविड अस्पताल में सोमवार को कुल 56 मरीज भर्ती रहे। जिनमें 32 पॉजिटिव, सस्पेक्टेड व नेगेटिव 24 थे। इनमें से 21 मरीज ऑक्सीजन पर, 3 बाइपेप पर रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत