न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : 98.62 प्रतिशत तक पहुंच गई कोरोना रिकवरी दर, नहीं मिला आठ जिलों में कोई नया केस

आज मंगलवार को 30 हजार सैंपलों में से कोरोना के सिर्फ 73 केस सामने आए हैं। कोरोना के घटते संक्रमण के चलते अब एक दिन की संक्रमण दर घटकर 0.24 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 8:45:02

हरियाणा : 98.62 प्रतिशत तक पहुंच गई कोरोना रिकवरी दर, नहीं मिला आठ जिलों में कोई नया केस

हरियाणा में कोरोना के हालात अब सुधरते नजर आ रहे हैं जहां संक्रमितो का आंकड़ा लगातार कम होता जा रहा हैं। आज मंगलवार को 30 हजार सैंपलों में से कोरोना के सिर्फ 73 केस सामने आए हैं। कोरोना के घटते संक्रमण के चलते अब एक दिन की संक्रमण दर घटकर 0.24 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सुखद खबर यह रही कि प्रदेश के आठ जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है, जबकि आठ जिलों में 5 से नीचे मामले सामने आए हैं। मरीजों के ठीक होने के कारण इस समय हरियाणा में कुल 1082 एक्टिव केस हैं। पिछले एक माह से रिकवरी दर बढ़कर 98.62 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

आज रेवाड़ी में सबसे अधिक 18, पलवल 10 और गुरुग्राम और सोनीपत में 9-9 केस मिले हैं। शेष जिलों में इससे नीचे केस मिले हैं। मतलब अब 100 सैंपलों में से एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिल रहा है। हिसार, अंबाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र, भिवानी, जींद, नूंह और चरखी दादरी में कोई नया मामला सामने नहीं आया। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ में 1, फरीदाबाद-रोहतक-फतेहाबाद-कैथल 2-2, झज्जर-यमुनानगर-करनाल में 3-3, पंचकूला 4, सिरसा में 5 केस मिले हैं।

संक्रमण कम होने और रिकवरी दर बढ़ने के बावजूद प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। इससे मृत्यु दर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 10 मरीजों की मौत हो गई। इससे मृत्यु दर 1.23 से बढ़कर 1.24 फीसदी हो गई है। गुरुग्राम में 2, हिसार, पानीपत, पंचकूला, सिरसा, भिवानी, झज्जर, कैथल व जींद में 1-1 मरीज की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कोरोना से 9506 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?