Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर सहित 7 हवाई अड्‌डों को ई-मेल के जरिये मिली बम से उड़ाने की धमकी

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि बुधवार को जयपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद पूरे एयरपोर्ट पर सर्च अभियान चलाया गया, एयरपोर्ट आने वाले और जाने वाले सभी यात्रियों और उनके समान की जांच की गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 3:29:57

जयपुर सहित 7 हवाई अड्‌डों को ई-मेल के जरिये मिली बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रशासन को एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि बुधवार को जयपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद पूरे एयरपोर्ट पर सर्च अभियान चलाया गया, एयरपोर्ट आने वाले और जाने वाले सभी यात्रियों और उनके समान की जांच की गई। वहीं, बम निरोधी दस्ता व डॉग स्क्वॉयड की मदद से भी हवाई अड्डे की तलाशी ली गई, लेकिन एयरपोर्ट पर कहीं पर भी बम नहीं मिल पाया। एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरपोर्ट थाने में इसकी सूचना दी है और मामले में जांच जारी है।

आधा दर्जन से अधिक हवाई अड्‌डों को मिली धमकी

जयपुर और दिल्ली सहित आधा दर्जन से अधिक हवाईअड्डे और विमानों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:23 बजे एक ईमेल आया जिसमें दावा किया गया कि दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद हवाईअड्डों पर बमबारी की जाएगी।

जयपुर एयरपोर्ट पर आधिकारिक कस्टमर केयर आईडी पर धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और स्थानीय पुलिस की मदद से एयरपोर्ट और वहां उतरने वाले विमानों की जांच, तलाशी और सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया। पुलिस को अब तक तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और सीआईएसएफ ने अब जयपुर एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इस बीच, इस बात की जांच की जा रही है कि कस्टमर केयर की आईडी पर एयरपोर्ट निदेशकों को ईमेल किसने भेजा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका