न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ में करीब 0.2 प्रतिशत रही कोरोना संक्रमण की दर, घटकर 1138 पर पहुंची सक्रिय मामलों की संख्या

बीते दिन सोमवार के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर करीब 0.2 प्रतिशत रही। सोमवार को प्रदेश भर में 33,778 नमूनों की जांच हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 12:35:37

छत्तीसगढ़ में करीब 0.2 प्रतिशत रही कोरोना संक्रमण की दर, घटकर 1138 पर पहुंची सक्रिय मामलों की संख्या

प्रदेश में कोरोना की स्थिति में सुधार देखा जा रहा हैं और हर दिन के आने वाले आंकड़ों में कमी हो रही हैं। बीते दिन सोमवार के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर करीब 0.2 प्रतिशत रही। सोमवार को प्रदेश भर में 33,778 नमूनों की जांच हुई। इसमें 68 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीँ 224 मरीजों ने कोरोना को मात दी। पिछले कुछ दिनों में यह ठीक होने वालों की सबसे अधिक संख्या है। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1138 पर पहुंच गई। इनमें से अधिकतर होम आइसोलेशन में ही इलाज करा रहे हैं।

हर जिले में संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या 10 से कम ही रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सबसे अधिक 8 मरीज कोरबा जिले में मिले हैं। सबसे अधिक सक्रिय मरीजों वाले बस्तर जिले में कल 4 मरीज मिले। वहीं जांजगीर-चांपा जिले में 3 और रायपुर जिले में मरीजों की संख्या 6 रही। प्रदेश के छह जिले ऐसे हैं, जहां से कल कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिला है। इन जिलों में बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरिया और सुकमा शामिल है। राजनांदगांव, रायगढ़, सूरजपुर और नारायणपुर में एक-एक मामले ही सामने आए हैं। इन जिलों में पिछले कई सप्ताह से कम केस हैं।

सोमवार को आए आंकड़ों के मुताबिक अभी बस्तर जिले में सर्वाधिक 143 सक्रिय मरीज हैं। उसके बाद जांजगीर-चांपा में 89 मरीज हैं। जशपुर में 82 मरीजों का इलाज हो रहा है। वहीं कांकेर में 76 और कोरबा में 68 मरीज सक्रिय हैं। बिलासपुर में 60, रायपुर में 59 और दुर्ग जिले में 48 मरीज सक्रिय हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत