न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: 13 किलो सोने के साथ पकड़े गए 6 तस्कर, पिछले महीने पकड़ा था 2 किलो 300 ग्राम सोना

पुलिस के अनुसार बीती रात ही ये युवक विदेश से आए थे। एडिश्ननल पुलिस कमिश्नर कैलाश विश्नोई के पास मुखबिर से सूचना आई थी। विदेश से सोना लेकर एयरपोर्ट आने व एयरपोर्ट से जवाहर सर्किल इलाके में जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर नाकाबंदी की। चेकिंग में युवकों के पास 13 किलो सोना मिला। अब कमिश्नरेट टीम युवकों से पूछताछ कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 12:43:37

जयपुर: 13 किलो सोने के साथ पकड़े गए 6 तस्कर, पिछले महीने पकड़ा था 2 किलो 300 ग्राम सोना

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो सोना के साथ 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के निर्देशन में इसे अंजाम दिया गया। सोने की कीमत 10 करोड़ आंकी गई है। कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने जवाहर सर्किल थाना इलाके में बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार बीती रात ही ये युवक विदेश से आए थे। एडिश्ननल पुलिस कमिश्नर कैलाश विश्नोई के पास मुखबिर से सूचना आई थी। विदेश से सोना लेकर एयरपोर्ट आने व एयरपोर्ट से जवाहर सर्किल इलाके में जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर नाकाबंदी की। चेकिंग में युवकों के पास 13 किलो सोना मिला। अब कमिश्नरेट टीम युवकों से पूछताछ कर रही है।

दो जने लाए थे, चार जने लेने आए

पुलिस के अनुसार सोना दुबई से तस्करी करके लाया गया था। लेकिन इसे एयरपोर्ट से आसानी से बाहर निकालने में सफल रहे। कुल 12 किलो 467 ग्राम सोना बरामद किया गया है। आरोपियों की दो लग्जरी कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने सोना तस्करी के मामले में बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर निवासी जिशान अली, सोहन सिंह भाटी, नंदलाल भोपा, सीकर निवासी इरफान, मोहम्मद अयूब व खलील खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दो जने सोना लाए थे जबकि 4 जने लेने के लिए आए थे।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर में भी सोने की तस्करी पकड़ी गई थी। 7 सितंबर को जयपुर एयरपोर्ट पर डीआरआई अधिकारियों ने एक पैसेंजर से 1 करोड़ 40 लाख रुपए का सोना बरामद किया था। यात्री सोना अंडरवियर और लोअर की वेस्ट में छिपा कर ला रहा था। प्रारम्भिक पूछताछ में पैसेंजर ने गोल्ड होने की जानकारी डीआरआई को नहीं दी। बाद में सर्च के दौरान टीम को गोल्ड मिला।

गोल्ड पेस्ट फॉर्म में था। इसका वजन 2 किलो 700 ग्राम निकला।इसके बाद सोने को रिफाइंड किया गया। इसमें शुद्ध सोना 2 किलो 300 ग्राम निकला। इस की बाजार कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है। गोल्ड तस्कर चूरू का रहने वाला है। डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक शारजाह से जयपुर आई फ्लाइट में गोल्ड तस्कर होने की जानकारी टीम को मिली। टीम ने एक्टिव होकर पैसेंजरों की जांच करना शुरू किया। इस दौरान टीम को एक युवक मिला। जांच के लिए कहा गया तो पैसेंजर ने पहले इनकार किया। इसके बाद पैसेंजर के सामान की जांच की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट