न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, 6 दिनों में निवेशकों ने गंवाए 18,04,418 करोड़ रुपये

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को एक बार फिर भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 9:13:02

 शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, 6 दिनों में निवेशकों ने गंवाए 18,04,418 करोड़ रुपये

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को एक बार फिर भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 122.52 अंकों की गिरावट के साथ 76,171.08 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 26.55 अंकों की कमी के साथ 23,045.25 के स्तर पर बंद हुआ। इस दिन 2288 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। बुधवार को यह लगातार छठा दिन था जब बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियो पर गहरा असर पड़ा है।

6 दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी

पिछले 6 दिनों से भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट के कारण निवेशकों के 18 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं। विदेशी निवेशक निरंतर शेयर बेचकर अपना पैसा निकाल रहे हैं। 4 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक सेंसेक्स में 2412.73 अंक (3.07 प्रतिशत) की गिरावट आई है। इस दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 18,04,418 करोड़ रुपये घटकर 4,07,46,408.11 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 4486.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर पैसे निकाले थे।

निफ्टी 50 लाइफटाइम हाई से 3232.10 अंक नीचे आ चुका है

शेयर बाजार अपने लाइफटाइम हाई से काफी नीचे आ चुका है। पिछले साल 27 सितंबर को भारतीय बाजार अपने शिखर पर पहुंचा था, और तब से लगातार लगभग 5 महीने से गिरावट का सिलसिला जारी है। 27 सितंबर को सेंसेक्स 85,978.25 अंकों पर पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 50 भी 26,277.35 अंकों पर था। इस शिखर से अब तक सेंसेक्स में 9,807.17 अंकों की गिरावट आ चुकी है। वहीं, निफ्टी 50 अपने लाइफटाइम हाई से 3,232.10 अंक नीचे आ चुका है।

इस गिरावट ने निवेशकों के म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो को भी बुरी तरह प्रभावित किया है और वे भारी नुकसान में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत